मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नारी शक्ति को सम्मान: लालगंज पुलिस ने ग्राम नेवारी और सुरापार में आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में थाना लालगंज पुलिस द्वारा ग्राम नेवारी और सुरापार में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तह…

नारी शक्ति को सम्मान: लालगंज पुलिस ने ग्राम नेवारी और सुरापार में आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
नारी शक्ति को सम्मान: लालगंज पुलिस ने ग्राम नेवारी और सुरापार में आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में थाना लालगंज पुलिस द्वारा ग्राम नेवारी और सुरापार में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।  सम्मेलन एडीजी जोन गोरखपुर महोदय के निर्देश, डीआईजी रेंज बस्ती महोदय के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह द्वारा किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक राधेश्याम प्रसाद एवं महिला कांस्टेबल ममता चौहान सहित पुलिस टीम ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

सम्मेलन में स्थानीय आशा बहुएं, समूह सखियाँ और महिला चौकीदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस टीम ने पूर्व में घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें जागरूक किया। तत्पश्चात सभी को चौपाल में एकत्र कर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:

सरकारी योजनाएँ:


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना


रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष


नारी शक्ति वंदन अधिनियम


निराश्रित महिला पेंशन योजना


मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना



महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:


वूमेन पॉवर लाइन – 1090


पुलिस आपातकालीन सेवा – 112


महिला हेल्पलाइन – 181


चाइल्ड लाइन – 1098


राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन – 1930


साइबर क्राइम पोर्टल – www.cybercrime.gov.in



जन-जागरूकता विषय:


गुड टच, बैड टच की पहचान


घरेलू हिंसा से बचाव


साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता


महिलाओं के कानूनी अधिकार



पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी-पत्रक (पम्पलेट) भी वितरित किए, ताकि वे इन जानकारियों को आगे अन्य महिलाओं तक साझा कर सकें।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।