मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

ललितपुर गैंगरेप की घटना पर घिरी योगी सरकार: ललितपुर पहुंचने वाले हैं अखिलेश, पीड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात; कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी रवाना

ललितपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाने में दुष्कर्म के मामले में सियासत गरमाने लगी है। ललितपुर गैंगरेप कांड पर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है| पीड़ित परिवार…

ललितपुर गैंगरेप की घटना पर घिरी योगी सरकार: ललितपुर पहुंचने वाले हैं अखिलेश, पीड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात; कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी रवाना
ललितपुर गैंगरेप की घटना पर घिरी योगी सरकार: ललितपुर पहुंचने वाले हैं अखिलेश, पीड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात; कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी रवाना | फ़ोटो: TVL News

ललितपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाने में दुष्कर्म के मामले में सियासत गरमाने लगी है। ललितपुर गैंगरेप कांड पर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है| पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ललितपुर पहुंचने वाले है| समाजवादी पार्टी के मुताबिक,'' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से 10:30 बजे ललितपुर के लिए हुए रवाना। थाने में एस.ओ द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग पीड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात।



ललितपुर रवाना होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा,''न्याय को ही लोगों के दरवाज़े तक नहीं पहुँचना होता है… कभी-कभी न्याय की पुकार के लिए भी लोगों के दरवाज़े तक जाना होता है।



ललितपुर में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज ललितपुर जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,''कांग्रेस पार्टी परिवारजनों के साथ खड़ी है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।



घटना पर,''उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,''यह भाजपाइयों का कथित अमृतकाल है। ललितपुर में थाने पहुंची गैंगरेप पीड़ित नाबालिग के साथ थानेदार ने भी दरिंदगी की। चंदौली में पुलिस ने घर में घुसकर बेटी की हत्या कर दी। इस जंगलराज में अब कोई भी बेटी सुरक्षित नहीं है।




'योगीराज में यूपी पुलिस हैवान बन चुकी है: समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने कहा,'''योगीराज में यूपी पुलिस हैवान बन चुकी है , पुलिस हत्याएं कर रही है , पुलिस वसूली कर रही है , पुलिस बलात्कार कर रही है , योगी जी किस मुंह से बेहतर कानून व्यवस्था के दावे करते हैं? यूपी में तो जंगलराज व्याप्त है और हालात बेहद भयावह हैं ,रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं , शर्मिंदगी है!



अब सीएम बताएं पीड़ित बेटियां जाएं तो जाएं कहां:  समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने कहा,''भाजपा सरकार में सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस पर भरोसा किया जाए किस पर नहीं ? ललितपुर में रेप की शिकायत करने पहुंची नाबालिग से थाने में ही एसओ ने की दरिंदगी। अब सीएम बताएं पीड़ित बेटियां जाएं तो जाएं कहां? पीड़िता की सुरक्षा का इंतजाम कर दोषियों को मिले कठोरतम सजा।



बता दें कि,;;उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शिकायत लेकर थाने पहुंची गैंगरेप पीड़िता से के साथ थानेदार ने बलात्कार किया| आरोपी थानेदार को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है| पहले,  थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर 4-5 लोगों ने गैंगरेप किया। जब वह पाली थाने में शिकायत करने पहुंची तो, प्रभारी निरीक्षक पाली ने पीड़िता से दुष्कर्म किया| 



सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया  गया है|



बताया जा रहा है,''वारदात को अंजाम देकर थानाध्यक्ष फरार हो गया है, उसकी तलाश में पुलिस और सर्विलांस की टीमें लगी हुई है| नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार पाली थाने के पूर्व एसओ तिलकधारी सरोज तलाश में प्रयागराज में भी दबिश दी गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।