बस्ती, उत्तर प्रदेश | 4 जून 2025:
बस्ती जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हरैया तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को मंगलवार को उस समय शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा जब कुछ वकीलों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसडीएम अपनी गाड़ी से उतरकर अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे कि तभी कुछ वकीलों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान एक वकील ने थप्पड़ मार दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, एसडीएम हरैया पिछले कई दिनों से एक वकील के पक्ष में फैसला नहीं ले रहे थे, जिससे नाराज़ होकर वकीलों का एक वर्ग उनके खिलाफ गुस्से में था। उसी आक्रोश में आकर यह हमला किया गया।
यह घटना बस्ती जिले में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर करती है। कुछ ही दिन पहले बस्ती दीवानी कचहरी में वकीलों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई की घटना सामने आई थी। अब एसडीएम स्तर के अधिकारी पर हमला होना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।
Powered by Froala Editor