मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लीवर मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग, इसका रखें ध्यान- डा. प्रमोद

बस्ती- लीवर मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है। लीवर को हम यकृत या जिगर के नाम से भी जानते हैं, इसका काम खून को साफ करना, पाचन में मदद करना, ऊर्जा का उत्पादन करना और शरीर को टॉक्सिक पदार्थों से मुक्…

लीवर मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग, इसका रखें ध्यान- डा. प्रमोद
लीवर मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग, इसका रखें ध्यान- डा. प्रमोद | फ़ोटो: TVL News


बस्ती-  लीवर मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है। लीवर को हम यकृत या जिगर के नाम से भी जानते हैं, इसका काम खून को साफ करना, पाचन में मदद करना, ऊर्जा का उत्पादन करना और शरीर को टॉक्सिक पदार्थों से मुक्त करना है। ऐसे में हमें भी लीवर को हेल्दी रखने पर ध्यान देना चाहिए। समय समय से लीवर को डिटॉक्सिफाई करके हम इसे स्वस्थ रख सकते हैं।


यह बातें इंडियन रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने कही। वे ‘लीवर डे’ पर रोगियों को जागरूक कर रहे थे। रेडक्रास सोसायटी के वायस चेयरमैन डा. एल.के. पाण्डेय ने कहा हर साल लगभग दो लाख लोग लीवर की बीमारी से दम तोड़ देते हैं। लीवर के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। सोसायटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा दुनियाभर में लीवर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये 19 अप्रैल को लीवर डे मनाया जाता है। रेडक्रास सोसायटी आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमे लोगों को लीवर को टॉक्सिन मुक्त रखने के उपाय सुझाये जायेंगे। राजेश कुमार ओझा, सत्येंद्र कुमार दुबे, प्रशांत चौधरी, अजय चौधरी, सत्यम, राहुल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, संतोष सिंह, इमरान अली आदि मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।