मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा'

मुंबई : फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'लवयापा' ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह फिल्म जुनैद खान और ख…

प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा'
प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : फैंटम स्टूडियोज और एजीएस  एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म  'लवयापा' ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी  है। यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली थिएटर रिलीज है। यह पहली बार  है जब जुनैद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे। फैंस इस नई जोड़ी की  केमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 'लवयापा' एक हल्की-फुल्की और  मजेदार कहानी के साथ दर्शकों को कुछ नया दिखाने का वादा करती है। ऐसे में,  अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जो इस साल का लव एंथम  बनने के लिए तैयार है।


टाइटल  ट्रैक पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर है, जिसमें जोश भरे बीट्स और ऐसे  लिरिक्स हैं जो युवाओं और Gen-Z को खूब पसंद आएंगे। गाने का कनेक्ट करने  वाला अंदाज फिल्म की बड़ी अपील की ओर इशारा करता है। इससे साफ है कि  'लवयापा' युवा दर्शकों के बीच हिट साबित होगी, और फिल्म की रिलीज को लेकर  एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।


'लवयापा'  मॉडर्न रोमांस की दुनिया में बसी एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो शानदार  परफॉर्मेंस, जोशीले म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स से सजी हुई है। प्यार के  हर रंग को सेलिब्रेट करती 'लवयापा' हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने का वादा  करती है। यह फिल्म 2025 की सबसे रोमांचक सिनेमाई पेशकशों में से एक बनने के  लिए तैयार है। अपने कैलेंडर में 7 फरवरी 2025 की तारीख मार्क कर लें,  क्योंकि यह मैजिकल लव स्टोरी आपको एक खूबसूरत सफर पर ले जाने वाली है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।