मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विशाल सबले की अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन 'नायिका' के विमोचन में रवीना टंडन ने चार चांद लगाए

मुंबई: मशहूर पेंटर विशाल सबले की नारीत्व को सही मायनों में परिभाषित करनेवाली अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन 'नायिका' के विमोचन में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आकर चार चांद लगा दिए । तेज बुखार होने के बावजूद दवा…

विशाल सबले की अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन 'नायिका' के विमोचन में रवीना टंडन ने चार चांद लगाए
विशाल सबले की अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन 'नायिका' के विमोचन में रवीना टंडन ने चार चांद लगाए | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मशहूर पेंटर विशाल सबले की नारीत्व  को सही मायनों में परिभाषित करनेवाली अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन 'नायिका' के  विमोचन में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आकर चार चांद लगा दिए । तेज बुखार होने  के बावजूद दवा लेकर अपने कमिटमेंट को पूरा करना कोई रवीना से पूछे। जहाँ  वीमेन एम्पावरमेंट की बात होती वहां रवीना की मौजूदगी होना लाजमी है और  खासकर जब उसमे विशाल सबले की अनोखी कला का संगम हो।  आपको बता दे कि रवीना  को पेटिंग कलेक्ट करने का काफी शौक हैं। हालांकि आर्ट और क्राफ्ट उन्हें  करना अच्छा लगता हैं लेकिन पेंटिंग उनके बस से बाहर हैं। रवीना कहती हैं कि  उनकी बेटी राशा काफी अच्छी चित्रकारी कर लेती हैं। 


विशाल  सबले की पेंटिंग एक्सहिबिशन 'नायिका' के विमोचन में आयी एक्ट्रेस रवीना  टंडन के एक झलक को हर कोई मीडिया कर्मी अपने कैमरे में कैप्चर कर रहा था।  जाहिर सी बात हैं भीड़ की वजह से कोउ एक दूसरे की बात सुनने को तैयार ही नही  था। तब ऐसे में एक वरिस्ठ फोटोग्राफर की बात को अनदेखा होते हुए देख रवीना  को काफी बुरा लगा और उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से विनती की कि अपने  सीनियर की बात सुने और ये कहकर वो चली गयी। 


16  वर्षों से अधिक के करियर के साथ, विशाल सबली ने अपनी कलात्मकता को नायिका  की गतिशील भावना की खोज के लिए समर्पित किया है - एक ऐसी शक्ति जो सुंदरता,  लचीलापन और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उनका नवीनतम संग्रह दुर्गा, लक्ष्मी,  त्रिपुरसुंदरी, सीता और पार्वती जैसी देवी प्रतिमाओं के साथ-साथ योगिनियों  और यक्षिणियों जैसे रहस्यमय प्रतीकों से प्रेरणा लेता है, जो भारत की  पौराणिक विरासत को समकालीन पहचान के साथ जोड़ते हैं। और जिससे प्रभावित  होकर मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ,खराब तबियत के चलते भी उन्हें सपोर्ट  करने आई आयर विशाल सबली

की काफी प्रशंशा भी की।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।