लखनऊ- आशीष पटेल पर हमलावर नजर आई पल्लवी पटेल
यूपी में एक ही परिवार से निकले दो दलों के बीच की लड़ाई बढ़ती जा रही है।
सपा विधायक पल्लवी पटेल और जीजा आशीष पटेल के बीच की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
पल्लवी पटेल लगातार आशीष पटेल के ऊपर हमलावर हैं।
पल्लवी ने आशीष पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल को पल्लवी ने चोर-उचक्का तक कह दिया।
इसके अलावा पल्लवी पटेल ने परिवार पर टिप्पणी करने के मामले में योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर को नसीहत भी दे डाली।
दरअसल अपना दल कमेरावादी और अपना दल एस के बीच इन दिनों तीखी लड़ाई चल रही है।
अभी हाल ही में योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल कोधरना मास्टर कह दिया था।
इसके बाद से दोनों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। आशीष पटेल के इस बयान के बाद सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए
यूपी सरकार से एसआईटी गठित करके जांच कराने की मांग तक कर दी।
घोड़े की रेस में गधे और खच्चरों को दौड़ रहे हैं-पल्लवी पटेल
खच्चर मैं किसको कह रही हूं आप जानते हैं- पल्लवी पटेल
किसी भी सरकार के लिए STF अभिन्न अंग है-पल्लवी पटेल
अपराधी को STF के बारे में सोच के डर लगता है-पल्लवी पटेल
प्राविधिक शिक्षा विभाग में घोटाला हुआ है- पल्लवी पटेल
इसमें SIT गठित करके सख्त कार्रवाई हो- पल्लवी पटेल
STF टारगेट हमेशा क्रिमिनल को करती है-पल्लवी पटेल