नए साल पर रामलला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़।
नए साल यानी की वर्ष 2025 के पहले ही दिन रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक सुबह से भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं।
ट्रस्ट ने बताया है कि अबतक करीब दो लाख श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद नए साल के मौके पर कई लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा.
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर में नए साल का अद्भुत नजारा भी देखने को मिला.
नए साल के मौके पर सुबह 6:30 बजे राम भक्तों के लिए प्रभु राम का दरबार खोल दिया गया था,
जिसके बाद ठंड हवा और ठिठुरन के बीच राम भक्त लगभग 2 किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर प्रभु राम का दर्शन कर साल 2025 की शुरुआत कर रहे