लखनऊ: यूपी में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर सख्ती जारी है। सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रशासन ने प्रदेश के कई जिलों में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। इसके साथ ही नियमों के मुताबिक लाउडस्पीकर चलाने की अपील की गई है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि अब तक प्रदेश के कुल धार्मिक स्थानों पर लगे 17,000 लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है। वहीं, 39000- 40000 धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर्स की आवाज को तय मानक के हिसाब से सेट कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया 'लगभग 39,000 लाउडस्पीकरों की आवाज़ कम कर दी गई है और लगभग 17,000 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटा दिए गए हैं। हमें सभी समुदायों के लोगों का समर्थन मिला है। हम राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब कुछ कर रहे हैं|
वहीँ,'उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार का कहना है कि,''अब तक 40,000 ऐसे प्रकरण हैं जिसमें लाउडस्पीकर की ध्वनि को कम किया गया है, 18,000 लाउडस्पीकर ??टाए जा चुके हैं। इसमें सबसे बड़ी बात है कि लोगों ने अपनी मर्जी से ये किया है। सभी धर्म गुरुओं ने भी इस आदेश का स्वागत किया है|