उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है| यहां उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खंभौली गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिसके चलते पीछे से आ रही दो अन्य कारें भी कार से टकरा गईं| हादसे में 6 माह की नवजात समेत 3 लोगों की मौत हो गई है| इसके अलावा 2 अन्य गाड़ियों पर सवार कुल 6 लोग घायल हुए हैं| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है|
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के पाली सुमेरपुर निवासी चिंतन (18) पुत्री रामकुमार और पवन (23) पुत्र रामकुमार और 6 महीने की ख्याति पुत्री कमलेश की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राममिलन (70) पुत्र भगवती प्रसाद, शांति देवी (60) पत्नी राममिलन, मुकेश (38) पुत्र राममिलन, कुसुम (34) पत्नी मुकेश, लक्ष्मी (4) पुत्र मुकेश और गीता (38) पत्नी कमलेश घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए बांगरमऊ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खंभौली गांव की है| जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के पाली से आगरा होते हुए दो कारें लखनऊ जा रही थीं| बुधवार रात एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रही कार का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई| इतने में पीछे से आई दूसरी कार उससे टकरा गई| इसमें पाली निवासी कमलेश की छह माह की बेटी ख्याति व रामकुमार की बेटी चिंतन (18 ) व बेटा पवनी ( 23) की घटनास्थल पर मौत हो गई|
दोनों कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर वाहनों में फंसे घायलों की चीख-पुकार मच गई| जानकारी पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मी ने आनन फानन वाहनों से घायलों को निकाल एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया| डॉक्टर में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है| फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है|
राजस्थान से गोंडा जा रहा था परिवार
राजस्थान निवासी राममिलन (70) अपने परिवार के साथ कार से गोंडा जा रहे थे। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर गांव हैबतपुर के पास ड्राइवर को झपकी आ गई और वह संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक कार की इससे भिड़ंत हो गई। वहीं, दूसरी कार चालक हरदीप सिंह पुत्र मलिकेश सिंह निवासी बीपी तोहरा थाना बादशो से पटियाला पंजाब बाल-बाल बच गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।