लखनऊ : थाना मोहनलालगंज पलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल व शराब का व्यापार करने के मामले में वांछित चल रहे अरुण यादव के गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया,'' थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल व शराब का कारोबार करने वाले अरुण यादव के गिरोह के वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त जिला पंचायत सदस्य मोहनलालगंज अरुण यादव पुत्र अमृतलाल निवासी ग्राम मानखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ के पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर एसटीएफ एवं मोहनलालगंज टीम के द्वारा दिनांक 20/21-05-2022 की रात्रि को उसके ग्राम मानखेड़ा स्थित हाते में छापा मारा गया था एवं अवैध पेट्रोल-डीजल-स्प्रिट व अल्कोहल को बरामद किया गया था तथा मौके से दो अभियुक्तों सौरभ उर्फ निर्मल यादव व मो0 मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मौके से अरुण यादव व उसके अन्य साथी फरार हो गये थे। दिनांक 24.05.2022 को अभियुक्त अरुण यादव व गोलू उर्फ धीरज सिंह पुत्र
को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया,'';;आज दिनांक 28.05.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण पवन कुमार यादव व दीपू उर्फ दीप नारायण सिंह को फुलवरिया मोड़ से समय करीब 9.15 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है। नियमानुसार जेल भेजा गया है।
ये हुए अरेस्ट
1.पवन कुमार यादव पुत्र श्यामसुन्दर यादव निवासी ग्राम मऊ थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ
2.दीपू उर्फ दीप नारायण पटेल पुत्र कुंवर बहादुर सिंह निवासी ग्राम सेंहगो पश्चिम थाना बछरांवा जनपद रायबरेली