भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौचालय: सिद्धार्थनगर में भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा के खुनियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर स्वीकृत धनराशि से अधिक पैस…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौचालय: सिद्धार्थनगर में भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज | फ़ोटो: TVL News
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा के खुनियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर स्वीकृत धनराशि से अधिक पैसा निकालने के बाद भी सामुदायिक शौचालय का काम पूरा न कराने का आरोप है। डीपीआरओ के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खुनियांव ब्लाक के ग्राम मैनिहिवा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। स्वीकृत धनराशि 4.08 के सापेक्ष ग्राम सचिव ने 4.09 लाख रुपये निकाल लिए। परंतु कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी सैदुल्लाह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
धन निकालने के बाद भी सामुदायिक शौचालय निर्माण पूर्ण न होने पर 26 मई 2022 को जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
एडीओ पंचायत जितेंद्र नाथ त्रिपाठी ने 27 मई को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।