लखनऊ: लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की थाना गोमती नगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में राह चलती महिलाओं व बुजुर्गों के चैन स्नैचिंग करने वाले ,रंजीत यादव पुत्र शत्रुधन यादव , प्रेम कुमार उर्फ हीरो S/o स्व0 गोरख प्रसाद ,अभिषेक मिश्रा S/o स्व0 गणेश मिश्रा और अभिषेक मिश्रा S/o स्व0 गणेश मिश्रा को जीवन प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है|
o1 अप्रैल 2022 को पीड़ित बन्धु कुशवाह पुत्र स्व0 महावीर निवासी 4/391 विराट खंड 4 थाना गोमती नगर व 25 अप्रैल को पीड़िता कहकशां अन्जुम पत्नी नसीम अंसारी निवासी म0नं0 1/767 विशालखण्ड गोमतीनगर द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसमें बाइक सवार युवकों द्वारा राह चलती महिलाओं/बुजुर्गों के गले की चैन स्नैचिंक कर घटना को अंजाम देते है।
लखनऊ पुलिस ने बताया,''''अभियोग पंजीकरण के पश्चात थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास करते हुए अभियुक्तगण (1) रंजीत यादव पुत्र शत्रुधन यादव (2) प्रेम कुमार उर्फ हीरो S/o स्व0 गोरख प्रसाद (3) अभिषेक मिश्रा S/o स्व0 गणेश मिश्रा (4) अभिषेक मिश्रा S/o स्व0 गणेश मिश्रा को जीवन प्लाजा के पास से दिनांक 25/26.04.2022 की रात्रि में गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई।
अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि च???न लूट की घटनाओ को हम चारो लोग मिलकर करते है चैन लूट करने वाली घटनाओ पर हम मे से दो व्यक्ति बचाव के लिये खड़ा रहता है तथा एक या दो व्यक्ति इसी मोटर साइकिल से अकेले आने जाने वाली महिलाओ/बुजुर्गों के गले से झपटा मारकर चैन छिन लेते है और उसे बेचकर अपना खर्चा व शौक पूरा करते है।
नाम पता अभियुक्त
(1) रंजीत यादव पुत्र शत्रुधन यादव R/o ग्वारी गांव विकासखण्ड नियर चन्द्रशेखर स्कूल गोमतीनगर लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष
(2) प्रेम कुमार उर्फ हीरो S/o स्व0 गोरख प्रसाद R/o ग्वारी विकासखण्ड मे विजय यादव के किराये का मकान गोमतीनगर लखनऊ मूलपता ग्राम चाप दुबौली थाना बिसुनपुरा जिला कुशीनगर उम्र करीब 19 वर्ष
(3) अभिषेक मिश्रा S/o स्व0 गणेश मिश्रा R/o सुन्दर रावत का किराये का मकान ग्वारी गांव विकास खण्ड गोमतीनगर लखनऊ मूल पता उधव पट्टी Ps जैतपुर जिला अम्बेडकरनगर उम्र करीब 19 वर्ष ।
(4) पंकज शर्मा उर्फ कटेसर उर्फ कल्लू S/o स्व0 राम सहाय शर्मा R/o मिलन यादव का मकान किराये का मकान ग्वारी गांव विकासखण्ड गोमतीनगर लखनऊ मल पता ग्राम जिंदौर गढी रहिमाबाद P/s काकोरी लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष