मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ: चेन स्नैचर गिरोह के 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

लखनऊ: लखनऊ की थाना सआदतगंज पुलिस ने 8 घंटे के अन्दर चैन स्नैचिंग की घटना का अनावरण कर दिया है| सआदतगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह के चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सआदतगंज पुलिस ने…

लखनऊ: चेन स्नैचर गिरोह के 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
लखनऊ: चेन स्नैचर गिरोह के 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ की थाना सआदतगंज पुलिस ने 8 घंटे के अन्दर चैन स्नैचिंग की घटना का अनावरण कर दिया है| सआदतगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह के चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। सआदतगंज पुलिस ने लूटी गयी एक चैन पीली धात (कीमत लगभग 20,000/रूपया), 130 अल्प्राजोलम टैबलेट (0.50 mg) व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है।।



पुलिस ने बताया कि थाना सआदतगंज पुलिस द्वारा कल यानि रविवार, 19 मार्च को समय करीब 20.30 बजे एस्सार पेट्रोल पम्प थाना सआदतगंज लखनऊ के पास से दो व्यक्ति द्वारा एक महिला के गले की सोने की चैन छीनकर भाग जाने की सूचना पर थाना स्थानीय पर मामला पंजीकृत किया गया था| जिसमें नामित अभियुक्तगण इमरान व सारिक अली फरार चल रहे थे|



पुलिस ने बताया कि,'इमरान व सारिक अली को आज गिरफ्तार कर अन्तर्राज्यीय चैन स्नैचर (लुटेरे) गिरोह का पर्दाफाश किया गया, जिनके कब्जे से एक अदद चैन पीली धातु (कीमत लगभग 20,000/- रूपया), 130 अदद अल्प्राजोलम टैबलेट (0.50 mg) व घटना में प्रयुक्त स्कूटी नम्बर यू0पी0 32 जे0एस0 5432 ???रामद हुआ।




'19 मार्च को समय करीब 20.30 बजे एस्सार पेट्रोल पम्प थाना सआदतगंज लखनऊ के पास से वादिनी नीलम शर्मा पुत्री राजा शर्मा निवासिनी 417/1343 कंघी टोला निवाजगंज लखनऊ के गले की चैन अभियुक्तगण ,इमरान पुत्र सलीम निवासी पिरान कलियर कलीझट नई बस्ती जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड व सारिक अली उर्फ शाहरूख पुत्र गुलाम हुसैन निवासी आरती नगर गडी किनौरा लखनऊ द्वारा छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2022 धारा-392 आईपीसी पंजीकृत किया गया था जिसमें नामित अभियुक्तगण इमरान व सारिक अली उपरोक्त फरार चल रहे थे।



पुलिस ने बताया कि,''थाना सआदतगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर महादेव मन्दिर थाना सआदतगंज के पास से मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे नामित अभियुक्तगण मो0 इमरान पुत्र ( 27 वर्ष) स्व0 सलीम नि0 , शारिक अली उर्फ शाहरूख ( 24 वर्ष) पुत्र गुलाम हसन  तथा प्रकाश में आये अभियुक्तगण अय्यूब पुत्र यामीन ( 22 वर्ष) व हैदर अली (करीब 19 वर्ष) पुत्र अल्ताफ को स्कूटी नं0 UP-32 JS 5432 के साथ गिरफ्तार किया गया। 




 मो0 इमरान बताया ने कि कल रात मैने एस्सार पेट्रोल पम्प कैम्पवेलरोड से एक महिला से चैन छीन लिया था जिसकी योजना हम चारो लोगो ने एक राय होकर बनाई थी , शारिक अली उर्फ शाहरूख उपरोक्त व अय्यूब पुत्र यामीन उपरोक्त के पास से क्रमश: 70 अदद अल्प्राजोलम 0.50 MG व 60 अदद अल्प्राजोलम 0.50 MG बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध मे पूछने पर बताया कि हम इस टैबलेट को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है तथा अभियुक्त हैदर अली पुत्र अल्ताफ उपरोक्त के पास से एक अदद सैमसंग मोबाइल रंग गोल्डेन बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताया कि मेरा स्वयं का मोबाइल है।



 घटना में प्रयुक्त स्कूटी नं0 UP-32 JS 5432 के सम्बन्ध मे पूछने पर शारिक अली ने बताया कि ये स्कूटी मेरी है तथा हम लोग इसी स्कूटी से घटना को अन्जाम देते है कल रात की घटना मे भी इस स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था घटना मे प्रयुक्त वाहन स्कूटी नं0 UP-32 JS 5432 से सम्बन्धित कागजात न होने के कारण मौके पर ही उक्त स्कूटी को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।



चारो अभियुक्तगण को उनका जुर्म धारा 392/411/34 भादवि व शारिक अली उर्फ शाहरूख व अयूब उपरोक्त को उनका जुर्म अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराते हुए समय करीब 13.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया।



 गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:

1-मो0 इमरान पुत्र स्व0 सलीम नि0 न्यू बस्ती मरकज वाली गली, पिरान कलियर थाना कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड हाल पता ग्राम मुकर्रबपुर पोस्ट रूडकी थाना कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड व हाल पता एहतराम के मकान मे किरायेदार निकट नूरी मस्जिद, जिम टाउन गढी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ, 

 2-शारिक अली उर्फ शाहरूख पुत्र गुलाम हसन नि0 538ख/776 अलीनगर खदरा सीतापुर रोड निरालानगर थाना हसनगंज लखनऊ हाल पता एहतराम के मकान मे किरायेदार ,निकट नूरी मस्जिद, जिम टाउन गढी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ

3-अय्यूब पत्र यामीन नि0 अर्थला मोहननगर थाना सहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उ0प्र0 हाल पता एहतराम के मकान मे किरायेदार ,निकट नूरी मस्जिद, जिम टाउन गढी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ 

4-हैदर अली पुत्र अल्ताफ नि0 538ख/776 अलीनगर खदरा सीतापुर रोड निरालानगर थाना हसनगंज लखनऊ हाल पता एहतराम के मकान मे किरायेदार निकट नूरी मस्जिद, जिम टाउन गढी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।