मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

RRR' टीम ने एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस के लिए किया ग्रैंड अंदाज में जयपुर के कॉलेज का दौरा

'RRR' टीम ने एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस के लिए किया ग्रैंड अंदाज में जयपुर के कॉलेज का दौराएसएस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर' की टीम अपनी रिलीज से पहले देश भर के अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही है।ऐस…

RRR' टीम ने एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस के लिए किया ग्रैंड अंदाज में जयपुर के कॉलेज का दौरा
RRR' टीम ने एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस के लिए किया ग्रैंड अंदाज में जयपुर के कॉलेज का दौरा | फ़ोटो: TVL News

'RRR' टीम ने एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस के लिए किया ग्रैंड अंदाज में जयपुर के कॉलेज का दौरा


एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर' की टीम अपनी रिलीज से पहले देश भर के अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही है।


ऐसे में अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म के मल्टी-सिटी टूर प्रमोशन्स के दौरन, जूनियर एनटीआर, राम चरण और निर्देशक एसएस राजामौली संग'आरआरआर' की टीम का अगला स्टॉपेज था जयपुर, जहां वो कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करने पहुंचे। इससे पहले टीम ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल का दौरा किया था।


बता दें बेंगलुरु, हैदराबाद और दुबई के बाद, निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण संग 'आरआरआर' की पैन इंडिया कास्ट ने बड़ोदरा  में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और इसके साथ ही यह भारत के ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करने वाली पहली फिल्म बन गई है।


हाल ही में इस कॉलेज विजिट की तस्वीरें और वीडियोज मेकर्स ने शेयर किए, जिससे हमें इंटरेक्शन इवेंट की झलक दिखाई दी। एक खचाखच भरे हुए ऑडिटोरियम से लेकर  कॉलेज के स्टूडेंट्स के  बीच एनर्जी और उत्साह तक, यहां वो सब कुछ देखने मिला जिससे आप एक RRR इवेंट के ग्रैंड बनने की उम्मीद करते है।


इस तरह से हैदराबाद, बेंगलुरू, बड़ोदरा, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर, कोलकाता और वाराणसी से दुबई तक, निर्माताओं ने एक बड़े पैमाने पर प्रमोशन की योजना तैयार की है, जिसमें वे 18-22 मार्च तक फिल्म के प्रचार के लिए देश के प्रमुख संभावित बाजारों का दौरा करेंगे।


दिलचस्प बात यह है कि एक और बेंचमार्क स्थापित करते हुए, भारत का सबसे बड़ा एक्शन ड्रामा, एसएस राजामौली की आरआरआर डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।


इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है। फिल्म में इन दोनों मेगा पावर स्टार्स के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


पेन स्टूडियोज के जयंती लाल गड़ा ने पूरे उत्तर भारत में थिएट्रिकल वितरण अधिकार हासिल किए हैं और सभी भाषाओं के लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। जबकि, पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।


तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। ऐसे में RRR 25 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।