मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दलित हूं इसलिए मेरे से खाना नहीं लिया और फिर...: डिलीवरी बॉय ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व मारपीट का आरोप लगाया, FIR दर्ज

लखनऊ: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक ग्राहक ने फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की। दलित डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट का आरोप लगाया है| Zomato डिलिवरी बॉय के आरोपों पर ल…

दलित हूं इसलिए मेरे से खाना नहीं लिया और फिर...: डिलीवरी बॉय ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व मारपीट का आरोप लगाया, FIR दर्ज
दलित हूं इसलिए मेरे से खाना नहीं लिया और फिर...: डिलीवरी बॉय ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व मारपीट का आरोप लगाया, FIR दर्ज | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक ग्राहक ने फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की। दलित डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट का आरोप लगाया है| Zomato डिलिवरी बॉय के आरोपों पर लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज किया है| पूरी घटना आशियाना इलाके की है| पुलिस पीड़ित की पहचान विनीत कुमार रावत के रूप में की है| वो जोमैटो में नौकरी करता है| जबकि आरोपियों की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है| पीड़ित 'विनीत कुमार रावत के मुताबिक,''दलित हूं इसलिए मेरे से खाना नहीं लिया और मुंह पर थूक दिया|



पीड़ित ने बताया, “अजय सिंह ने मेरा नाम पूछा। नाम बताए जाने पर उन्होंने दलित के हाथ से खाना न लेने की बात कही। इसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट हुई। मैंने पुलिस में घटना की FIR लिखवाई है।”



इस संबंध में ईस्ट लखनऊ के ADCP कासिम आब्दी ने कहा,''इस सम्बन्ध मेंयह 18 तारीख की घटना है। पीड़ित जब अजय सिंह के घर पहुंचे तो उन्होंने जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर इनके साथ मारपीट की जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज़ की है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसे कार्रवाई की जाएगी|




लखनऊ में शनिवार रात ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय से दलित होने के नाते खाना लेने से कस्टमर ने इंकार कर दिया।  कस्टमर को जैसे ही डिलीवरी बॉय के दलित होने का पता चला, उन्होंने खाना लेने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर अजय सिंह ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई भी की। उसके बाद डिलीवरी बॉय के मुंह पर थूक दिया। फिलहाल,''पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 



पीड़ित रावत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो शनिवार रात जब डिलीवरी देने के लिए लोकेशन पर पहुंचा तो घर से एक शख्स बाहर निकला, जिसने पहले उसका नाम पूछा|....नाम बताने के बाद वो रावत को लेकर जातिवादी टिप्पणी करने लगा|  इसके बाद उन्होंने उसके हाथ से ऑर्डर लेने से मना कर दिया और ऑर्डर को कैंसल करने की बात भी कही|




वही,''समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने ट्वीट में लिखा - भाजपा सरकार की नाक के नीचे लखनऊ में एक फ़ूड डिलीवरी बॉय को जातिगत कारणों से अपमानित व उत्पीड़ित करने का मामला बेहद गंभीर है। हर नागरिक के मान-सम्मान और गरिमा को सुनिश्चित करना सरकारों का दायित्व होता है। ऐसे दबंगों के ख़िलाफ़ बुलडोज़र की चौपहिया कार्रवाई कब होगी?



'समाजवादी पार्टी ने कहा,''दशकों बाद फिर से भाजपा सरकार में दलितों के साथ जातिवाद और दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ गई हैं , CM योगी जी के स्वजातीय मनबढों ने एक दलित फूड डिलिवरी बॉय के साथ ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि उसके आत्मसम्मान और नागरिक अधिकार के साथ खिलवाड़ किया और उसके मुंह पर थूका ! बेहद शर्मनाक!






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।