मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM ठाकरे, डिप्टी सीएम और शरद पवार को अनिल देशमुख के कुकर्मों के बारे में सूचित किया था: चार्जशीट में परम बीर सिंह का बयान

मुंबई: 100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार: महाराष्ट्र पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दायर चार्जशीट में मुंबई के पूर्व सीपी परम बीर सिंह के बयान में कहा गया कि बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे…

CM ठाकरे, डिप्टी सीएम और शरद पवार को अनिल देशमुख के कुकर्मों के बारे में सूचित किया था: चार्जशीट में परम बीर सिंह का बयान
CM ठाकरे, डिप्टी सीएम और शरद पवार को अनिल देशमुख के कुकर्मों के बारे में सूचित किया था: चार्जशीट में परम बीर सिंह का बयान | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: 100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार: महाराष्ट्र पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दायर चार्जशीट में मुंबई के पूर्व सीपी परम बीर सिंह के बयान में कहा गया कि बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को पुनः स्थापित करने के लिए अनिल देशमुख और महाराष्ट्र CM द्वारा मुझ पर दबाव डाला गया।



मुंबई के पूर्व सीपी परम बीर सिंह ने ये भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,डिप्टी सीएम अजीत पवार,एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कुछ अन्य लोगों को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कुकर्मों के बारे में सूचित किया था, जिसके बारे में वे सभी पहले से ही जानते ???े।


https://www.thevirallines.net/india-news-shiv-sena-attacks-bjp-and-allegations-parambir-singh-letter-leaked-after-fadnavis-meeting-with-modi-shah:


क्या है मामला?: (हर महीने 100 करोड़ रुपए जुटाने का ‘टारगेट’ )

20 मार्च, 2021 को मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये प्रति माह मांगने का आरोप लगाया था|  परम बीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि,' उन्होंने सचिन वझे को 100 करोड़ रुपये हर महीने वसूली का लक्ष्य दिया था।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-param-bir-singh-writes-to-cm-thackeray-claiming-anil-deshmukhs-involvement-in-severe-malpractices



मार्च, 2021 को पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र में लिखा था,'' मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इंटेलिजेंस यूनिट की कमान संभाल रहे सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख महाराष्ट्र द्वारा पिछले कुछ महीनों में कई बार उनके सरकारी आवास ज्ञानेश्वर में बुलाया गया और बार-बार गृह मंत्री के लिए धन संग्रह में सहायता करने के निर्देश दिए गए। 



दरअसल,''25 फरवरी को मुंबई में मुकेश अंबानी के एंटीलिया घर के पास जिलेटिन छड़ों के साथ एक एसयूवी कार मिली थी| एंटीलिया केस मामले की जांच एनआईए कर रही थी| एंटीलिया केस में गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मार्च, 2021 में मुंबई कमिश्नर परमबीर सिंह पद से हटा दिया| 



मार्च, 2021 में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि,'' परमबीर सिंह का तबादला रूटीन प्रशासकीय ट्रांसफर नहीं है मुंबई पुलिस विभाग के प्रमुख होने के नाते उनके सहयोगी (सचिन वाजे) अधिकारी ने कुछ गंभीर गलतियां की है| ऐसी गलतियां की है जिसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है| इस कारण उनका तबादला किया है| इस मामले में अब जांच में जो सामने आएगा उस अनुसार कार्रवाई होगी|



ट्रांसफर के बाद परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये हर महीने वसूली का लक्ष्य देने का आरोप लगाया था।


https://www.thevirallines.net/india-news-bombay-hc-asks-cbi-to-initiate-preliminary-inquiry-within-15-days-on-corruption-allegations-against-anil-deshmukh


एंटीलिया केस में जांच के दौरान ही सचि वाजे का नाम प्रकाश में आया एनआईए ने मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वज़े को गिरफ्तार किया|  सचिन वाजे को धारा 286, 465, 473, 506 (2), आईपीसी की 120 बी, और 4 (क) (बी) (आई) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत विस्फोटक रखने और विस्फोटकों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-resigns


05 अप्रैल, 2021 क  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया था इस्तीफा

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सोमवार 05 अप्रैल, 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई|  परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है| हाई कोर्ट के आदेश के बाद अनिल देशमुख ने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है|



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-anil-deshmukh-says-truth-can-be-troubled-but-not-defeated-after-ed-registers-money-laundering-case


मई, 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

11 मई, 2021 को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया था| प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के बाद अनिल देशमुख ने कहा था- सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। जिस तरह से मैंने CBI की जांच में सहयोग किया उसी तरह ED की जांच में सहयोग करूंगा|


https://www.thevirallines.net/india-news-special-pmla-court-sends-anil-deshmukh-to-ed-custody-till-november-6-in-money-laundering-case


2 नवंबर को अरेस्ट

100 करोड़ की वसूली मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही ED ने अनिल देशमुख  को 2 नवंबर 2021 को अरेस्ट कर लिया।




इस केस में हुई है अनिल देशमुख की गिरफ्तारी

ED ने अपनी जांच में पाया कि मुंबई पुलिस में क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट का हेड रहते हुए सचिन वाजे ने दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक मुंबई के ऑर्केस्ट्रा बार से 4.70 करोड़ रुपये की वसूली की थी, जिसे बाद में सहायक के जरिए अनिल देशमुख को सौंप दिया गया था। 


https://www.thevirallines.net/india-news-fadnavis-s-allegation-nawab-malik-has-dealings-with-people-from-the-underworld-convicted-in-93-mumbai-bomb-blasts-case



ED का दावा था कि दिल्ली की एक शेल कंपनी के जरिए इस ट्रस्ट को 4.18 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इस ट्रस्ट को उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख ने स्थापित किया था। इसके बाद यही रकम डोनेशन के रूप में श्री साईं शिक्षण संस्था को ट्रांसफर कर दी गई। इसी को मनी लॉन्ड्रिंग मानते हुए ED ने देशमुख को गिरफ्तार किया था।



https://www.thevirallines.net/india-news-nawab-malik-big-allegations-against-devendra-fadnavis-including-underworld-connection-and-counterfeit-notes




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।