मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

69000 शिक्षक भर्ती घोटाला: अखिलेश से मिले आंदोलनरत अभ्यर्थी, सौंपा ज्ञापन, कहा- CM से बात करने गए तो मिली लाठियां

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज आंदोलनरत अभ्यर्थी शिक्षकों ने भेंट की और उन्हें शिक्षक भर्ती की जारी चयन सूची में अनियमितता की वजह से अन्य पिछड़े वर्…

69000 शिक्षक भर्ती घोटाला: अखिलेश से मिले आंदोलनरत अभ्यर्थी, सौंपा ज्ञापन, कहा- CM से बात करने गए तो मिली लाठियां
69000 शिक्षक भर्ती घोटाला: अखिलेश से मिले आंदोलनरत अभ्यर्थी, सौंपा ज्ञापन, कहा- CM से बात करने गए तो मिली लाठियां | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज आंदोलनरत अभ्यर्थी शिक्षकों ने भेंट की और उन्हें शिक्षक भर्ती की जारी चयन सूची में अनियमितता की वजह से अन्य पिछड़े वर्ग के लगभग 15 हजार अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया से बाहर होने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। शिक्षक अभ्यर्थियों ने बताया कि 22 मई 2021 से अभी तक वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, शासन-प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अपने हक की आवाज उठाने पर उन पर लाठियां बरसाई गई। 




अखिलेश यादव से मिलकर अभ्यर्थी शिक्षकों के नेता सर्वश्री विजय प्रताप, अमरेन्द्र सिंह, मनोज प्रजापति, लोहा सिंह पटेल, राहुल मौर्य आदि ने कहा कि उनका भरोसा अखिलेश जी पर है। इसी भरोसे से वे उनसे मिलने आए हैं। 21 जुलाई को भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी से बात करने गए तो उन पर लाठियां चलीं। उनकी मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग को प्राप्त संविधान प्रदत्त  27 प्रतिशत आरक्षण देकर नियुक्ति प्रदान की जाए। 



 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक अभ्यर्थियों से कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के विरूद्ध षडयंत्र कर रही है। जिनका हक है उनको वंचित किया जा रहा है। भाजपा कभी निष्पक्ष ढंग से काम नहीं कर सकती है। वह किसी को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। वह लोगों को प्रताड़ित करती है।



यादव ने कहा कि अभ्यर्थी शिक्षकों की समस्या के समाधान के बजाय भाजपा सरकार उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रही है। उसका यह कृत्य अलोकतांत्रिक और अन्यायपूर्ण है। 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।