मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों के खिलाफ सरकारी साजिश है छापेमारी: 'भारत समाचार' के ठिकानों पर छापेमारी पर अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत समाचार न्यूज चैनल पर ई.डी. छापे को सच को दबाने की बदले की कार्रवाई बताते हुए इसकी निंदा की हैं। उन्होंने कहा है कि…

लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों के खिलाफ सरकारी साजिश है छापेमारी: 'भारत समाचार' के ठिकानों पर छापेमारी पर अखिलेश
लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों के खिलाफ सरकारी साजिश है छापेमारी: 'भारत समाचार' के ठिकानों पर छापेमारी पर अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत समाचार न्यूज चैनल पर ई.डी. छापे को सच को दबाने की बदले की कार्रवाई बताते हुए इसकी निंदा की हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दमन और अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।  



अखिलेश यादव ने कहा कि,''उप्र में मीडिया पर छापेमारी से ये साफ़ हो गया है कि भाजपा 2022 के चुनाव में अपनी हार की आशंका से बुरी तरह ग्रसित है। ये हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।  इससे ये साबित हो गया है कि जनविरोधी भाजपा के दमनकारी शासन में जो सच्चाई को दिखलाएगा, वो कुचला जाएगा।



यादव ने कहा कि जो जनता की बात करते हुए सरकार की नाकामियों और सच्चाई को उजागर कर रहे हैं उन्हें डराने के लिए ई.डी. जैसी अनेक जांच संस्थायें दिल्ली और लखनऊ में सक्रिय हो गयी है। इससे ज्यादा भारत के लोकतंत्र के लिए कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता। जहां सरकारी संस्थाएं जनता की आवाज दबा रही हैं। स्वस्थ लोकतंत्र में असहमति और नाराजगी सामने आनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार अपने खिलाफ एक शब्द नहीं सुनना चाहती। इसलिए इस तरह की कार्यवाहियां सबके ऊपर हो रही हैं। यह दुःखद है। सरकार को ऐसी कार्यवाही नहीं करनी चाहिए।



उन्होंने कहा है कि,'' इससे लोकतंत्र की विश्वसनीयता खण्डित हो रही है। निष्पक्ष लोग लोकतंत्र के स्तम्भ और हिस्सा है। इनका उत्पीड़न कर भाजपा इसे कमजोर कर रही है। इसी तरह दैनिक भास्कर अखबार पर भी छापेमारी लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों के विरूद्ध सरकारी साज़िश है। 



यादव ने कहा कि जब प्रेस आजाद नहीं है, राजनैतिक दल स्वतंत्र नहीं है और जनता को नियंत्रित करने में सत्ताधारी दल नैतिकता की सारी सीमाएं लांघ रहा है। ऐसे में सरकार को याद रखना चाहिए कि समय आने पर जनता सरकार को हटाना बखूबी जानती है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।