लखनऊ: नवरात्र के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी विधायक ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि व उन्नति की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बधाई संदेश में कहा है कि कोरोना महामारी के इस दौर में हम माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि इससे छुटकारा मिले। सभी लोग स्वस्थ रहें और कोरोना जैसी महामारी से प्रदेश के साथ ही साथ देश एवं विश्व को मुक्ति मिले। उन्होने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शक्ति स्वरूपा माँ की पूजा-अर्चना करें।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आज पूरे भारत में त्यौहारों का दिन है। आप सभी को चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा व बैशाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। त्यौहारों की खुशियां बांटते हुए खुद का, अपने परिजनों व आस - पास के लोगों का ख्याल रखें। स्वस्थ रहें - सुरक्षित रहें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मेरे सभी प्यारे कश्मीरी बहनों-भाइयों को नौरोज़ मुबारक। नया साल आपके लिए ख़ुशियों और अच्छी सेहत से भरपूर हो। (Btw trolls, हमारा कुनबा पं गंगाधर नेहरू के ज़माने से अपने इस त्योहार को नौरोज़ ही कहता चला आ रहा है, तुम्हारे कहने से नहीं बदलेंगे। We are like this only!)