मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग: गोरखपुर में आग से गेहूं की हजारों एकड़ खड़ी फसल जलकर राख होने को लेकर अजय कुमार लल्लू ने CM योगी को लिखी चिट्ठी

बस्ती: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आग से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने CM योगी को पत्र लिखकर' प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की| अजय कुमा…

प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग: गोरखपुर में आग से गेहूं की हजारों एकड़ खड़ी फसल जलकर राख होने को लेकर अजय कुमार लल्लू ने CM योगी को लिखी चिट्ठी
प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग: गोरखपुर में आग से गेहूं की हजारों एकड़ खड़ी फसल जलकर राख होने को लेकर अजय कुमार लल्लू ने CM योगी को लिखी चिट्ठी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आग से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने CM योगी को पत्र लिखकर' प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की| अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''गोरखपुर के बांसगांव तहसील के आमी कछार समेत अनेक इलाकों में अग्निकांड से गेहूं की खड़ी फसल नष्ट हो गई।  प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री जी को मेरा पत्र। मुख्यमंत्री जी संज्ञान लेकर पीड़ितों की मदद करें।




उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पत्र में लिखा है,''  आज गोरखपुर मंडल के लगभग सभी समाचार पत्रों मे कल रविवार दिनांक 4 अप्रैल, 2021 को तहसील बांसगांव के आमी कछार समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों एकड खेतों फसल अग्निकांड से नष्ट हो जाने के समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुए है। उल्लेखनीय है कि इस भीषण अग्निकांड को लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चौनलों ने भी प्रमुखता दी है। स्पष्ट है कि अग्निकांड का शिकार किसान भारी आर्थिक संकट में आ गया है, जिसे प्रदेश सरकार की तरफ से अविलंब आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।





संलग्न समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार बांसगांव तहसील के आमी कछार स्थित ताल अमियार, भुसवल तथा जोट गोंटकी में हजारों एकड़ फसल आग से जल कर नष्ट हो गई है। स्थानीय प्रशासन किसानों को सरकारी लालफीताशाही में उलझाने में लगा हुआ है और प्रभावित किसानों को अपनी नष्ट फसल का ब्योरा ऑनलाइन दाखिल करने पर दबाव डाल रहा है। अधिकांश अशिक्षित किसान नष्ट फसल का ब्योरा ऑनलाइन दाखिल कर पाने में न केवल अक्षम हैं, बल्कि संकटकाल में यह शर्त अव्यावहारिक भी है। अच्छा यह होगा कि स्थानीय प्रशासन स्वयं मौके पर जाकर किसानों को मुआवजे की रकम तय करे और तत्काल भुगतान देना आरंभ करे।




गोरखपुर मंडल के ही हरपुर-बुदहट के सुगौन बरसिहा, गुलरिहा के परसिया, उनवल के कंदराइच, पिपराइच के कैथवलिया समेत अनेक गांवों में भी अग्निकांड की रिपोर्ट प्रकाशित हुई हैं। आपसे निवेदन है कि गोरखपुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कल घटित अग्निकांड की घटना पर किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाते हुए किसानों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश जारी करें। आपके सकारात्मक निर्देशों के लिए अत्यंत आभारी रहेंगे। सम्मान सहित, धन्यवाद।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।