लखनऊ: बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए 9 सितंबर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू कुमार ने अन्य नेताओं के साथ मोमबत्ती, टार्च और मोबाइल की लाइट जलाकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने BJP सरकार से पूछा,''बताओ सरकार कहां है रोज़गार..'चुप्पी नहीं अब जवाब चाहिए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू कुमार ने कहा, 'नौजवान है बेहाल जलाईये मशाल' ..'बताओ सरकार कहां है रोज़गार' ..'मन की बात' नहीं युवाओं को हक चाहिए'..' निजीकरण नहीं सरकारी उपक्रम चाहिए'.. चुप्पी नहीं अब जवाब चाहिए #9बजे9मिनट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। उनकी रूकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए।इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है।आखिर कब तक?:
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कहा, 'आज युवा बेरोजगार के समर्थन में #9बजे9मिनट कार्यक्रम करने प्रयागराज पहुंचे... जब भी युवाओं की बात करो तो भाजपा पुलिस को आगे करती है! पुलिस से झड़प के बाद भी हमने वहां 9 मिनट तक मोमबत्ती और दिए जलाए। और गंगा मईया में दीयों को प्रवाहित कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की
कनिष्क पांडेय ने कहा, 9बजे9मिनट कार्यक्रम को प्रयागराज से लेकर पूरे उत्तरप्रदेश में मिला अपार समर्थन ..सरकार होश में आए, वरना युवा अब जाग चुका है।
उत्तर प्र???ेश ने ट्वीट किया प्रयागराज में 'यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस' युवाओं के साथ के कार्यकर्ताओं ने अंधी बहरी भाजपा सरकार के विरुद्ध मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया ।#9बजे9मिनट #9बजे9मिनटयुवाओंकीबात
कानपुर की महाराजपुर विधानसभा के पदाधिकारियों ने टॉर्च व दिया जलाकर #9बजे9मिनट कार्यक्रम का समर्थन किया
9बजे9मिनट बजे कानपुर जनपद के बड़ा चौराहे पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के निर्देश पर युवा कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में बड़े चौराहे पर राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद जी के नेतृत्व में मोमबत्ती ,दिया व टॉर्च जला कर विरोध प्रदर्शन किया।
शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्वीट किया,''न रंगे-आफ़ताब दो, न हुस्ने-माहताब दो न शोख़िए-शबाब दो, न सुर्ख़िए-गुलाब दो ! न आरिज़ों की चाँदनी, न ज़ुल्फ़ के सहाब दो न नफ़रतों का ज़हर दो, न धर्म की शराब दो ! हमें तुम अपने काले कारनामों का हिसाब दो ! हमें जवाब चाहिए, सितमगरो ! जवाब दो !!#9बजे9मिनट
आज वाराणसी में बेरोजगार युवाओं के समर्थन में महानगर युवा कांग्रेस के तत्वाधान में दीया टॉर्च मोमबत्ती जलाकर इस तानाशाह सरकार का विरोध किया गया l
जौनपुर मे युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के खिलाफ #9बजे9मिनट कार्यक्रम के समर्थन में मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन! !#9बजे9मिनट