मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है, अगर मरीज पैसा नहीं दे पाता तो उसको वहीं उतार दिया जाता है: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अखिलेश ने सदन में सरकार को घेरा

लखनऊ: विधानसभा सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा, " डबल इंजन की सरकार कहते हैं आप, दावा करते हैं कि बजट की कोई कमी नहीं, आप बजट पर्याप्त दीजिए। आपके डॉक्टर, आप के लोग द…

भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है, अगर मरीज पैसा नहीं दे पाता तो उसको वहीं उतार दिया जाता है: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अखिलेश ने सदन में सरकार को घेरा
भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है, अगर मरीज पैसा नहीं दे पाता तो उसको वहीं उतार दिया जाता है: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अखिलेश ने सदन में सरकार को घेरा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  विधानसभा सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा, " डबल इंजन की सरकार कहते हैं आप, दावा करते हैं कि बजट की कोई कमी नहीं, आप बजट पर्याप्त दीजिए। आपके डॉक्टर, आप के लोग दूसरे प्राइवेट में नहीं भागेंगे। जानबूझकर सरकार सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है।


अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है अगर मरीज पैसा नहीं दे पाता तो उसको वहीं उतार दिया जाता है।  108 और 102 एंबुलेंस सेवा समाजवादी सरकार में इसलिए चलाई गई थी ताकि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब अपना आसानी से इलाज करा सकें।



नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा,'भाजपा सरकार में मरीज ठेले पर जा रहे हैं, ऑटो में जा रहे हैं, बैलगाड़ी में जा रहे हैं।  आपकी एंबुलेंस कहां है? 


"मानवाधिकार ने सरकार को नोटिस दिया, एक पिता अपने बच्चे को ऑक्सीजन लेकर के सीतापुर से चला, लखनऊ में इलाज नहीं मिला, इस नोटिस का जवाब सरकार को देना है, क्या यह महत्वपूर्ण सवाल नहीं है?"



नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा,;1 रुपए का पर्चा 10 रुपए में कर दिया, जांचों में भी पैसा लगेगा। एमआरआई, सिटी स्कैन आप प्राइवेट हाथों में देते जा रहे हो, तो गरीब कहां से जांच कराएगा?  कैंसर के इलाज के लिए इंस्टीट्यूट बनना था, आज भी लोगो को मुंबई, दिल्ली जाना पड़ता है।यादव ने कहा,''डबल इंजन की सरकार कहते हैं आप, दावा करते हैं कि बजट की कोई कमी नहीं, आप बजट पर्याप्त दीजिए। आपके डॉक्टर, आप के लोग दूसरे प्राइवेट में नहीं भागेंगे। जानबूझकर सरकार सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है।



अखिलेश यादव ने कहा,"एक नौजवान ने केवल सरकार के विरोध के लिए काला झंडा दिखा दिया और लोकतंत्र में उसकी जगह है।   उसके ऊपर पुलिस से फर्जी बम दिखाकर जेल भेज दिया।  




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।