मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

गोंडा के सरकारी अस्पताल में नवजात को जंगली जानवर द्वारा नोंचकर मार डालने और गलत इंजेक्शन से प्रसूता की मौत पर विधानसभा में अखिलेश ने सरकार को घेरा

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र का आज मंगलवार (20 सितंबर, 2022) को दूसरा दिन है है। मंगलवार को प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव में योग…

गोंडा के सरकारी अस्पताल में नवजात को जंगली जानवर द्वारा नोंचकर मार डालने और गलत इंजेक्शन से प्रसूता की मौत पर विधानसभा में अखिलेश ने सरकार को घेरा
गोंडा के सरकारी अस्पताल में नवजात को जंगली जानवर द्वारा नोंचकर मार डालने और गलत इंजेक्शन से प्रसूता की मौत पर विधानसभा में अखिलेश ने सरकार को घेरा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र का आज मंगलवार (20 सितंबर, 2022)  को दूसरा दिन है है। मंगलवार को प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव में योगी सरकार को जमकर घेरा| विधानसभा सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने गोंडा जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही/गलत इंजेक्शन लगाने से प्रसूता की मौत और गोंडा के सरकारी अस्पताल में एक नवजात शिशु को जंगली जानवर द्वारा नोंचकर मार डालने की घटनाओं को लेकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया|



विधानसभा में अखिलेश यादव ने कहा, "गोंडा में एक नर्स ने गर्भवती मां जिसने बच्चे को जन्म दिया उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया, उस मां की उसी समय जान चली गई।  क्या मेडिकल नेगलिजेंस की वजह से जाने नहीं जा रहीं? क्या मेडिकल नेगलिजेंस की वजह से लोगों की किडनियां खराब नहीं हो रही? यह सरकार जो दावा करती है कि झोलाछाप डॉक्टरों की दवाइयां नहीं चलने देंगे, लेकिन सब चल रही हैं। मंत्री जी छापामार मंत्री बन गए हैं। इनके छापों का कोई असर नहीं हो रहा है।


यह भी पढ़ें: गोंडा में जिला महिला अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत, गलत इंजेक्शन देने से गई जान


अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जान गंवाने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल बदहाल हैं और इसके लिए सरकार के ही मंत्री शर्मिंदा होते रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार स्टाफ की कमी का हवाला देती है और आउटसोर्स नौकरी देने के नए तरीके के रूप में लेकर आई है। सरकार चाहती है कि सरकारी अस्पताल बंद हो जाएं और प्राइवेट खुल जाएं।



यह भी पढ़ें: गोंडा में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही: अस्पताल में घुसकर जंगली जानवर ने नवजात को बनाया निवाला 



यह भी पढ़ें: सपा ने गोंडा के सरकारी अस्पताल में जंगली जानवर के नवजात को काटने की घटना की निंदा की 



 यह भी पढ़ें: गोंडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पूछताछ के लिए लाई थी पुलिस 



 यह भी पढ़ें: गोंडा में पुलिस कस्टडी में संविदा इलेक्ट्रीशियन की मौत के बाद बवाल: ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की, सड़क पर शव रख प्रदर्शन; प्रभारी निरीक्षक व एसओजी प्रभारी सस्पेंड 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।