मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बापू ने कहा था जब तक हम खादी-ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता: अखिलेश यादव

लखनऊ: अखिलेश यादव ने गांधी आश्रम, हजरतगंज लखनऊ स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चर्खे पर सूत काता। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।अखिलेश यादव ने इस अवसर पर…

बापू ने कहा था जब तक हम खादी-ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता: अखिलेश यादव
बापू ने कहा था जब तक हम खादी-ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  अखिलेश यादव ने गांधी आश्रम, हजरतगंज लखनऊ स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चर्खे पर सूत काता। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।


अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज जब हम बापू को याद कर रहे हैं, तो हम उनके रास्ते पर चले। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया। इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी पाया जा सकता है। बापू ने कहा था जब तक हम खादी-ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है।


यादव ने कहा कि गांधी जी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आंदोलन के साथ रचनात्मक कार्यक्रमों से भी जोड़ा था।


यादव ने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा, सेवा-त्याग और समर्पण भावना को देशवासियों के लिए आवश्यक बताया था। राजनीति सेवा के लिए है केवल सत्ताभोग के लिए नही। उनको अपनाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएं।


अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी की प्रेरणा से खादी आश्रम स्थापित हुए। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा खादी की उपेक्षा पर दुःख जताया और कहा कि खादी वस्त्रों पर अधिक से अधिक छूट मिलनी चाहिए। इस छूट से आम लोग भी खादी पहन सकते हैं। आदर्श व्यवस्था का गांधी जी का विचार चरितार्थ हो। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार ने खादी पर अधिक छूट दी थी।


 यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में 4जी सेवा में सुविधा के लिए वाईफाई मुफ्त थी। आज जिन कम्पनियों ने 5जी लांच किया है उसका मुनाफा किसको मिलेगा? क्या आज ग्राहकों को भी फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी? उन्होंने कहा कि वर्तमान टेक्नोलॉजी और खादी के बीच तालमेल स्थापित किया जाना उचित होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।