UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के ''साइकिल' को आतंकी हमले से जोड़ने वाले'' बयान पर पलटवार किया| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "आतंकवादियों द्वारा साइकिल चुनने" की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि "साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान है"| दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के निशान साइकिल का जिक्र करते हुए आतंकवाद से जोड़ दिया था|
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हरदोई की रैली में कहा था, ''जितने भी धमाके हुए सब समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर रखकर किये गये और मैं हैरान हूं कि उन्होंने (आतंकियों) साइकिल को क्यों पसंद किया| बम धमाकों में आतंकियों ने सपा के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर बम रखे थे मैं हैरान हूं 'आतंकियों' ने साइकिल को क्यों पसंद किया|
'PM मोदी के 'साइकिल' को गुजरात के आतंकी हमले से जोड़ने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जवाब दिया| अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ','खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल,
सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल
महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल,
साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है,
साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।