बेंगलुरु :कर्नाटक के एक मंत्री ने रविवार को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के लिए "मुस्लिम गुंडों" (Muslim Goons) को जिम्मेदार ठहराया, जिससे शिवमोगा में तनाव और आगजनी हुई| शिवमोग्गा में कल रात करीब नौ बजे 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई जिसके बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है| शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा,घटना की जांच जारी है, मुझे जानकारी मिली है कि कुछ सुराग मिले हैं|
कर्नाटक के मंत्री डॉ. नारायण गौड़ा ने कहा,''मुझे घटना की जानकारी शिवमोग्गा डीसी और एसपी से मिली। मैंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी बात की है। शिवमोग्गा में अब स्थिति नियंत्रण में है, आरोपी को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा|
शिवमोग्गा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की 'हत्या' पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा,'' हर्ष की कल चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। कल रात शुरू हुई जांच के दौरान घटना में कुछ सुराग मिले हैं|
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा,'''4-5 युवकों के समूह ने उसकी हत्या कर दी। मुझे नहीं पता कि इस हत्या के पीछे किसी संगठन का हाथ है। शिवमोग्गा में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में एहतियात के तौर पर शहर की सीमा के स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं|
कर्नाटक के रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने हर्षा की हत्या के मामले में चौंकानेवाला बयान दिया है। उन्होंने कहा- बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या से बहुत आहत हूं। उसे 'मुसलमान गुंडों' ने मार डाला था'। मैं अब स्थिति का विश्लेषण करने के लिए शिवमोग्गा जा रहा हूं। हम 'गुंडागर्दी' की अनुमति नहीं देंगे|
शिवमोग्गा ज़िला के उपायुक्त आर सेल्वामणि ने बताया,''आज यहां शांति है और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है और हम कानून-व्यवस्था को बनाए हुए हैं। यहां धारा 144 लागू किया गया है। घटना की आगे की जांच जारी है| कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस, आरएएफ को तैनात किया गया है। घटना की आगे की जांच जारी है|
कर्नाटक मंत्री डॉ.नारायण गौड़ा ने कहा,''मुझे घटना की जानकारी शिवमोग्गा डीसी व एसपी से मिली है। मैंने सीएम और गृह मंत्री से भी बात की है। शिवमोग्गा में स्थिति नियंत्रण में है; डीसी व एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की 'हत्या' पर मांड्या सांसद सुमलता अंबरीश ने कहा,''''यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कर्नाटक सरकार स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कुछ समूह लोगों को भड़का रहे हैं|