मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डालने की रणनीति पर जुट गयी है, महंगाई को गरीब और आम जनता की नियति बना दिया है: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा (योगी सरकार) ने सत्ता में 6 साल बिता दिए हैं लेकिन अपना एक भी प्रोजेक्ट सामने नहीं ला सकी है। भाजपा ने बदल…

भाजपा अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डालने की रणनीति पर जुट गयी है, महंगाई को गरीब और आम जनता की नियति बना दिया है: अखिलेश
भाजपा अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डालने की रणनीति पर जुट गयी है, महंगाई को गरीब और आम जनता की नियति बना दिया है: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा (योगी सरकार) ने सत्ता में 6 साल बिता दिए हैं लेकिन अपना एक भी प्रोजेक्ट सामने नहीं ला सकी है। भाजपा ने बदले की भावना के कारण समाजवादी सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्य को बर्बाद कर दिया लेकिन जब कुछ अपना बना नहीं दिखा सके तो पुराने लखनऊ में बंद पड़े फाउन्टेन और लाइट्स को दुबारा शुरू करा दिया गया है। सुबह से शाम तक जनेश्वर मिश्र पार्क खुला रखा जा रहा है। रिवर फ्रन्ट सजाकर गोमती में नौका विहार का आनंद दिलाया जा रहा है। आखिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए आगंतुको को कुछ तो दिखाना ही है।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी सरकार में बने जिस सोलर प्लांट का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति स्व0 एपीजे कलाम साहब ने किया था, वह भाजपा सरकार में बजट के अभाव में बंद पड़ा है। जेपी इंटरनेशनल जैसा महत्वाकांक्षी निर्माण देखरेख के अभाव में बर्बाद हो रहा है जबकि समिट के अधिवेशन और सत्रों के लिए उसका बेहतर उपयोग हो सकता था। उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है कि आगामी इन्वेस्टर्स समिट में भाजपा सरकार में बंद पड़े प्लान्टों, कारखानों और उद्योगों के भी होर्डिग लगानी चाहिए।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में केवल 1.57 करोड़ रूपए के निवेश के लिए बड़ा प्रचार कर रही है और निजी विश्वविद्यालयों, कालेजों से लेकर हर छात्र-छात्रा को इस तथाकथित विशाल धनराशि के लाभ का डंका पीट रही है। जबकि ये राषि प्रति छात्र-छात्रा 01 पैसे से भी बहुत कम है|


सपा अध्यक्ष ने कहा कि,'' इस इन्वेस्टर्स समिट (यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 ) में वाहवाही लूटने के फेर में करोड़ों गंवाने के बाद भाजपा सरकार ने अब जनता से वसूली कर प्लान बना लिया हैं। बसों का किराया 24 प्रतिशत बढ़ाकर भाजपा सरकार ने ग्लोबल समिट का खर्च जनता की जेब से निकालना चाहती है। क्योंकि उन्हे मालूम है कि न अब तक पिछला निवेश जमीन पर दिखा है और नहीं अगले की उम्मीद है। अमीरों की पोषक भाजपा ने महंगाई को गरीब और आम जनता की नियति बना दिया है। भाजपा वस्तुतः अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डालने की रणनीति पर जुट गयी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।