मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश से समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मान लिया है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन…

भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं: अखिलेश यादव
भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश से समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मान लिया है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है। इसी के फलस्वरूप ही जनता, कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सीटें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। चुनाव के तुरन्त बाद बढ़ती महंगाई, खराब कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार से भाजपा के विरुद्ध जनता की नाराजगी और बढ़ गई है।  



अखिलेश यादव ने कहा कि,''सच तो यह है कि भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह छल-बल की राजनीति और धन-बल की ताकत की आजमाइश से सत्ता में बने रहना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ई.वी.एम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है, नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है|


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-pm-modi-govt-says-not-giving-one-rank-one-pension-cheated-the-army-and-betrayed-the-interests-of-soldiers


समाजवादी सरकार ने प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। यूपी डायल 100 को अपराध नियंत्रण के लिए बनाया गया था। भाजपा ने इसे डायल 112 करके कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के फलस्वरूप कोविड़ से लाखों लोगों की मौतें हो गई भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,''प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। उसने 2022 चुनाव में अपने मत से भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। उसने प्रदेश की राजनीति में भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को चुनकर देश की राजनीति में बदलाव का भी संकेत दे दिया है। राजनीति में अब एकाधिकारी ताकतों को मतदाता प्रश्रय नहीं देगा। वह समाजवाद, संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता समाजवादी पार्टी के साथ जाहिर करेगी। समाजवादी पार्टी अपनी भूमिका सक्रियता से निभाएगी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।