मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में घर-घर पहुंच चुकी है 'जंगलराज' की बात, योगी सरकार से तंग आ चुकी हैं जनता: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज की बात तो घर-घर पहुंच चुकी है। प्रदेश के लोग योगी सरकार से तंग आ चुकी हैं। मुख्यमंत्…

यूपी में घर-घर पहुंच चुकी है 'जंगलराज' की बात, योगी सरकार से तंग आ चुकी हैं जनता: अखिलेश यादव
यूपी में घर-घर पहुंच चुकी है 'जंगलराज' की बात, योगी सरकार से तंग आ चुकी हैं जनता: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज की बात तो घर-घर पहुंच चुकी है। प्रदेश के लोग योगी सरकार से तंग आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री जी बयानों में चाहे जितनी सख्ती दिखाएं हकीकत में कानून व्यवस्था की स्थिति न सुधरी है और नहीं सुधरने वाली है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपाराज में तमाम फायदे सिर्फ पूंजीपतियों को ही मिले हैं, गरीब होना तो अभिशाप हो गया है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार में हालात पिछले पांच सालों से भी ज्यादा बिगड़े हैं। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसान-नौजवान शोषण के शिकार हैं। गाजियाबाद के मोदीनगर में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को आरोपी ने कोर्ट में ही जान से मारने की धमकी दी। भयभीत छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है।



 यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार की इससे बड़ी विफलता और क्या हो सकती है कि भाजपा के नेताओं पर ही तमाम उंगलियां उठने लगी है। पुलिस थानों में हाथापाई पुलिस वालों के बीच हो रही है। चौरी चौरा से भाजपा विधायक अपनी ही जान और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। सीएम के गृहजनपद में ये हालात शर्मनाक है। जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी सरेराह आपस में मारपीट करते दिखे हैं।



अखिलेश ने कहा कि,'बदहाल हालात की एक ही दिन की ये घटनाएं तो सिर्फ नमूना है। कन्नौज के इंदरगढ़ में गोली मारने के बाद युवक की सर कूंच कर हत्या कर दी गई। रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में मकान पर कब्जे के विरोध में महिला को कुल्हाड़ी मारी गई। उसके घर का सामान दबंगों ने सड़क पर फेंक दिया। अयोध्या में बैंक में कैशियर के केबिन से दिनदहाड़े 20 लाख की लूट हुई। पाली के सहजनवां इलाके में बच्चों के विवाद में उलाहना देने गई बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी गई। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर बैठी रिटायर्ड दारोगा की पत्नी से बदमाशों ने चेन लूट ली। महाराजगंज में स्कूल से लौट रहे छात्र को अगवा करने का प्रयास किया गया।



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,''लगता है भाजपाईयों के लालच के लिए भ्रष्टाचार का पैसा कम पड़ गया है तभी तो वे रंगदारी के साथ-साथ चंदा चोरी, बच्चा चोरी, नकदी और कीमती सामानों की चोरी से भी पैसा कमा रहे है। बरेली में भाजपा आईटी सेल मण्डल प्रमुख को चोरी, रंगदारी केस में जेल भेजा गया है। भाजपा सिर्फ सत्ता के मद में नैतिक मूल्यों को ध्वस्त करने पर तुली हुई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।