मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार ने सभी संस्थानों को 'हाईजैक' कर लिया, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। सरकारी संस्थाओं के जरिए केन्द्र की सरकार में रहते हुए पहले…

भाजपा सरकार ने सभी संस्थानों को 'हाईजैक' कर लिया, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार ने सभी संस्थानों को 'हाईजैक' कर लिया, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। सरकारी संस्थाओं के जरिए केन्द्र की सरकार में रहते हुए पहले कांग्रेस विरोधी दलों को परेशान करती थी अब वहीं कार्य भाजपा कर रही है|अखिलेश यादव ने कहा है कि,'सरकार जहां 100 दिन की उपलब्धि बता रही है उनको 5 साल 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए। इनकी उपलब्धि की पोल तब खुली जब उनके उपमुख्यमंत्री लखनऊ वापस आए और उनसे बिना पूछे तबादला कर दिया... भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है...सरकार में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो पीछे से चला रही है.




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दारोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ। गिरफ्तारियां हुई। कई लोग जेल गए। दारोगा भर्ती में धांधली इस स्तर पर हुई कि जेल में रहते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए। यही इस सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है।



अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार को सौ दिन की नहीं पांच साल सौ दिन की उपलब्धि बताना चाहिए। उपमुख्यमंत्री के विभाग में ट्रांसफर हो गए उन्हें पता ही नहीं। पीछे से सरकार को कोई आपरेट कर रहा है। यही सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही है। मानवाधिकार आयोग की सबसे ज्यादा नोटिसें यूपी सरकार को मिली है।



यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान व्यापारी, महिला सभी परेशान ??ै। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है। उपमुख्यमंत्री ने अब तक जितने स्थानों पर छापे मारे, कहीं कार्यवाही नहीं हुई। रोजगार मिलेगा कि नहीं या सिर्फ बातें हो रही हैं। स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार के समय जो काम हुए उन्हीं का फीता काटा जा रहा है। मुख्यमंत्री जी को शपथ लेने के लिए समाजवादी सरकार में बना इकाना स्टेडियम ही जाना पड़ा। विगत पांच वर्ष और सौ दिन में भाजपा सरकार का कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।