मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ 'दिन-ब-दिन' बढ़ता जा रहा, उत्तर प्रदेश बन गया अपराध प्रदेश: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेंस एक बड़े जीरों में बदल क…

भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ 'दिन-ब-दिन' बढ़ता जा रहा, उत्तर प्रदेश बन गया अपराध प्रदेश: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ 'दिन-ब-दिन' बढ़ता जा रहा, उत्तर प्रदेश बन गया अपराध प्रदेश: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में क्राइम ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेंस एक बड़े जीरों में बदल कर रह गया है। भाजपा राज में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। माफिया, पुलिस और शासन की मिलीभगत से समस्त न्यायिक और संवैधानिक मर्यादाएं टूट कर छिन्न भिन्न हो रही है। लोगों में दहशत है। प्रदेश में भय और असुरक्षा का वातावरण है।



अखिलेश यादव ने कहा,'' बेटियों के रात 12 बजे भी गहने पहनकर सुरक्षित बाहर निकलने का दावा करने वाले सत्ताधीशों के राज में बेटियों का जीना दुश्वार हो गया है। मेरठ में घर से बाहर तक मनचले बहन बेटियों, महिलाओं को परेशान करते रहे, मुख्यमंत्री जी का ऐंटी रोमियों स्क्वाड कहीं दिखाई नहीं पड़ा। अकेले लाल कुर्ती क्षेत्र में छेड़छाड़ की पांच घटनाएं घटीं। गोमतीनगर लखनऊ में भाई के सामने बहन से छेड़छाड़ की गई। वाराणसी में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। फूलपुर प्रयागराज में ठोकरी गांव में दादी-पोते की हत्या कर दी गई।



अखिलेश यादव ने कहा,''जिन पर जनता को भयमुक्त करने की जिम्मेदारी है, वहीं जब रक्षक की जगह भक्षक की भूमिका में दिखे तो जनता कहां न्याय की गुहार करें? बरेली में एक सिपाही ने एक युवती की मोबाइल और स्कूटी तोड़ दी। खागा फतेहपुर में इस्कूरी गांव की एक बालिका को बहला फुसलाकर युवक भगा ले गया। लड़की का पिता तीन माह से नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए अधिकारियों के चक्कर काटता रहा लेकिन पुलिस ने बरामदगी तो दूर मामले की जांच भी करना मुनासिब नहीं समझा।



अखिलेश यादव ने कहा,'''मथुरा के गोवर्धन के अडींग में एक 9 वर्ष के बच्चे की अपहरण के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। लखनऊ जनपद में युवा सपा नेता की पीजीआई क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुडम्बा थाना क्षेत्र में सरेराह कार सवारों पर फायरिंग की घटना के बाद सब्जी मंडी में महिला की दबंगों ने पिटाई कर दी।



अखिलेश यादव ने कहा,''सच तो यह है कि भाजपा सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रदेश में अपराधों में बाढ़ आ गयी है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सत्ता के मद में भाजपा इतना चूर हो गई है कि उसे अब कायदे कानून या संविधान की कोई परवाह नहीं रह गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।