मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान हुआ: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,' भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। बेमौसम बरसात…

भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान हुआ: अखिलेश
भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान हुआ: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,' भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। बेमौसम बरसात ओर ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को गेंहू, सरसों, चना समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ। गेंहू की पैदावार घटी साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। जिससे गेंहू खरीद में मुश्किल आ रही है। सरकार ने अभी तक बदले हालात में गेंहू खरीद को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया। किसान परेशान है। एक तरफ मौसम के कारण नुकसान दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी से किसान दर-दर भटकने पर मजबूर है। 


 यादव ने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि और फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ बुन्देलखण्ड के जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 8 अप्रैल 2023 को ललितपुर के किसान विक्रम लोधी ने फसल की उपज कम होने और बैंक तथा साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


7 अप्रैल 2023 को ताल बेहट के किसान कृपाल ने फसल नुकसान होने से जहर खा लिया। इसी तरह से कई अन्य किसान आत्महत्या कर चुके हैं या सदमे से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों की मदद के बजाय कागजी खानापूर्ति और हवाई घोषणाएं कर झूठी दिलासा दे रही है।  


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों को धोखा दे रही है। सरकार ने पहले तो गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। फिर गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कराया। आज भी गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार की उपेक्षा से गन्ना किसान संकट में है। ???लू किसान भी बर्बाद हो गया। आलू किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिली। अब गेहूं किसान भटकने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।  


नेता प्रतिपक्ष यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन अब तो सरकार आय दोगुना करने का नाम भी नहीं लेती है। इस सरकार में महंगाई बढ़ने से किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनका जीवन मुष्किल हो गया है। किसान अब भाजपा सरकार के धोखे को समझ चुका है। अब आने वाले समय में किसान एकजुट होकर भाजपा के झूठ का बदला लेगा।       


         

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।