मुख्य सामग्री पर जाएँ
29 अक्टूबर 2026

एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे....यहां पर हिंसा और भय था, आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है: बस्तर में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BJP की रमन सरकार (पूर्ववर्ती सरकार) पर हमला करते हुए कहा,'' एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे..यहां पर ह…

एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे....यहां पर हिंसा और भय था, आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है: बस्तर में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला
एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे....यहां पर हिंसा और भय था, आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है: बस्तर में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला | फ़ोटो: TVL News

बस्तर:  छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BJP की रमन सरकार (पूर्ववर्ती सरकार) पर हमला करते हुए कहा,'' एक जमाना था जब यहां आने से लोग डरते थे..यहां पर हिंसा और भय था और आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है। आपकी पहचान पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में है। प्रियंका गांधी ने कहा,''आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का दर सबसे कम है|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'' आपने इससे पहले 15 सालों का भाजपा का शासन देखा था। आपने उन पर भी भरोसा किया था लेकिन उन्होंने वो भरोसा रखा नहीं। यहां पर भय, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला। आपकी जमीन छीनी गई, आपके हाथों में हथकड़ियां डाली गई, घोटाले पर घोटाले किए गए, आपको आत्मनिर्भर नहीं बनाया। आपका आत्मविश्वास हर तरह से भाजपा की सरकार ने तोड़ा। कांग्रेस ने इन 5 सालों में आपका गौरव आपको वापस लाया है|



छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग में आयोजित 'भरोसे के सम्मेलन’ में आदिवासी समुदायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की 'मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किया। भूपेश बघेल ने 13 अप्रैल को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को सामग्री वितरित की. मुख्यमंत्री ने विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी की उपस्थिति में  जिला पंचायत जगदलपुर द्वारा संचालित रीपा सेंटर की 10 महिला समूहों को पेपर कप चाय, पापड़, चिप्स, मुर्रा-लाई बनाने के मशीन का वितरण किया।


भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'' मैं यहां पहली बार आई हूं आप मुझे नहीं जानते हैं। आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है।  आप इसलिए आए हैं क्योंकि नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी के दिल में आपको लेकर विशेष सम्मान था। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं सबकुछ जानती हूं। 



प्रियंका गांधी ने कहा,'' मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षों और चुनौतियों को जाना। सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। उन्होंने कहा,''यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए सुबह से आइसक्रीम बना कर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है इसलिए आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए... ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया।


यह भी पढ़ें: CM बघेल और प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ


कांग्रेस महासचिव ने कहा,''एक जगह की पहचान तीन चीजों से होती है----संस्कृति का सम्मान,  लोगों का मान और सरकार द्वारा जनता का सम्मान| उन्होंने कहा,'' मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक समय यहां लोगों को आने में डर लगता था | आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है|  सरकार की मदद के  साथ आपकी आमदनी बढ़ रही है |



प्रकृति का सम्मान करने के लिए मेरी दादी इंदिरा गांधी आप आदिवासी भाई बहनों का बहुत सम्मान करती थीं. यहां बेरोजगारी की दर सब कम है, सबसे ज्यादा वनोपज के लिए एमएसपी, यहां का स्वास्थ्य माडल देश के लिए उदाहरण है| सरकार आपके भरोसे पर चल रही है आपकी मेहनत का ये सरकार सम्मान कर रही है|



पहले गौ माता सड़कों पर घूमती थीं,  बहनें कर्ज में थीं,  स्कूल बंद हो रहे थे,   कुपोषण की दर बढ़ रही थी| आज 65 वनोपज खरीदे जा रहे हैं| 4 हजार एकड़ जमीन लौटाई गई| 5 लाख लोगों को वन अधिकार पट्टे मिले, धान की सबसे ज्यादा कीमत यहां मिल रही है | किसानों का कर्ज माफ किया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।