मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम, प्रशासन नाकाम: लॉ एंड आर्डर को लेकर अखिलेश का सीएम योगी पर हमला

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अराजक प्रदेश बन गया है। यहां अपराधी बेलगाम है, प्रशासन नाकाम है और जनता से किए ग…

उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम, प्रशासन नाकाम: लॉ एंड आर्डर को लेकर अखिलेश का सीएम योगी पर हमला
उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम, प्रशासन नाकाम: लॉ एंड आर्डर को लेकर अखिलेश का सीएम योगी पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अराजक प्रदेश बन गया है। यहां अपराधी बेलगाम है, प्रशासन नाकाम है और जनता से किए गए भाजपा सरकार के वादे खोखले और जनता को धोखे में रखने वाले हैं। लोग असुरक्षा में जी रहे हैं। 



अखिलेश यादव ने कहा,''मुख्यमंत्री जी ने सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था सुधारने के लम्बे चौड़े बयान दिए थे। आज भी वह यह कहते नहीं थकते कि भाजपा सरकार में बेटियां सड़क पर सुरक्षित निकल रही है। शुरू में उन्होंने रोमियों स्क्वाड और मिशन शक्ति के भी खूब विज्ञापन छपवाए थे। लेकिन हकीकत में उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के अपराधों में पहले नम्बर पर है।



सड़कों पर सत्ता संरक्षित असामाजिक तत्व बेटियों के लिए काल बन रहे हैं। फतेहपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अयोध्या में महिला साध्वी को महंत बनने से रोकने और जान से मारने की धमकी भाजपाई दे रहे है। मेरठ के रोहटा गांव में बेटे के सामने ही महिला की नृशंस हत्या कर दी गई।



महिला सशक्तीकरण का मजाक यह है कि रोज ही महिलाएं अपमानित और उत्पीड़न का शिकार हो रही है। कई भाजपा नेताओं के भी नाम दुष्कर्म के मामले में सामने आए हैं। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रोज घट रही है। क्या भाजपा सरकार का यही रामराज्य है?


भाजपा राज पूरी तरह अंधेर राज में बदल गया है। सच बात तो यह है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। कानून व्यवस्था पर शासन-प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। अपराधी बेखौफ हैं और जनता भय और आतंक में जीने को मजबूर है। लोकसभा चुनाव 2024 का सबको इंतजार है। अब सब अपने मताधिकार से भाजपा की अहंकारी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का पक्का मन बना चुके है।     




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।