मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

योगी सरकार ने यूपी में कानून की धज्जियां उड़ा दी, प्रदेश में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव

लखनऊ: प्रयागराज शूटआउट पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा,''इनके (BJP) नेतृत्व में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। जब दिनदहाड़े अपराधी किसी गवाह को मार दें और फिर जब घायल अस्पताल जाते हैं तो वहां डॉक्टर भी नह…

योगी सरकार ने यूपी में कानून की धज्जियां उड़ा दी, प्रदेश में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव
योगी सरकार ने यूपी में कानून की धज्जियां उड़ा दी, प्रदेश में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: प्रयागराज शूटआउट पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा,''इनके (BJP) नेतृत्व में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। जब दिनदहाड़े अपराधी किसी गवाह को मार दें और फिर जब घायल अस्पताल जाते हैं तो वहां डॉक्टर भी नहीं मिलता है। अस्पतालों की व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। ऐसे प्रदेश चल ही नहीं सकता। ये सभी लोग झूठ बोलते हैं|


प्रयागराज शूटआउट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह एडवोकेट की सरेआम दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से की गई हत्या राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। क्या यही भाजपा सरकार का रामराज है। भाजपा सरकार ने राज्य में कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। प्रदेश में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है। पूरे राज्य में अराजकता व्याप्त है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि,“प्रयागराज में ऐसी घटना फिल्मी अंदाज में घटी। गोली के साथ बम चले। कानून व्यवस्था के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि जब गोली लगने के बाद पीड़ित अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टर नदारद थे। क्या रोज हो रहे अपराध जीरो टॉलरेंस के उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि,“6 साल से मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त का दावा करते आ रहे है वे बताएं कि आखिर अपराध कैसे हो रहे हैं? जहां स्थायी डीजीपी ही न हो वहां कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी? यहां कोई निवेश करने क्यों आएगा? मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था नहीं सम्हाल पा रहे हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि,“ भाजपा सरकार ने जबसे कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है तबसे भाजपा नेताओं के संरक्षण और इशारे पर लूटपाट, हत्या, वसूली की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेटियों और महिलाओं का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। जब भाजपा मंत्री जी सदन में अपराधों में कमी होने का दावा पेश कर रहे थे तो उसी वक्त उन्नाव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या जैसी दुःखद घटना घटी। 


हालात यह है कि कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक कृत्य किये जा रहे हैं। पुलिस वालों ने कानपुर नगर क्षेत्र में बीच सड़क एक व्यापारी को किडनैप किया, उसे एनकांउटर की धमकी दी तथा उसके कई लाख रूपये लूट लिए। पुलिस इंटेलिजेंस पूरी तरह विफल है। उत्तर प्रदेश में जंगल राज है। भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल है।


उन्होंने कहा कि,“सच तो यह है कि भाजपा सरकार ने पुलिस रिस्पांस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। यूपी डायल 100 को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश अपराध में नम्बर एक हो गया है। एनसीआरबी का आंकड़ा केन्द्र सरकार जारी करती है। एनसीआरबी के आंकड़े में उत्तर प्रदेश में महिला अपराध, अन्याय, अत्याचार, में अन्य राज्यों से आगे है। भाजपा के सत्ता में रहते जनता को सुरक्षा का एहसास नहीं हो सकता है। इस अन्यायी भाजपा सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।