मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

पूर्णिया: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि,'' ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश…

भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पूर्णिया: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि,'' ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे|



रैली में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''पूर्णिया के इसी मैदान से 2014 में मोदी जी ने घोषणा की थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे लेकिन 8 साल हो गए कुछ नहीं हुआ? बिहार ने 39 MP दिए, बिहार को क्या मिला? इन्होंने रेल-तेल-भेल, पोर्ट-एयरपोर्ट, BSNL-LIC सब बेच दिया। केवल गुजरात और गुजराती ही यह देश चला रहे है।



वहीँ, पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा,''हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है|



तेजस्वी ने ट्वीट किया,' आज पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से महागठबंधन की सभी घटक दलों ने संयुक्त रूप से भाजपा की जनविरोधी नीतियों और बिहार के साथ निरंतर हो रहे सौतेले व्यवहार एवं तानाशाही के विरुद्ध बिगुल फूँका। सीमांचल की जागरूक जनता ने अपने अपार जनसमर्थन से महागठबंधन में अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।


तेजस्वी यादव ने कहा,'''बिहार जब लड़ता है तब दिल्ली हारता है। हम चाहते है कि बिहार की तरह दिल्ली से भी धर्म-जाति के आधार पर विद्वेष व नफ़रत फैलाने वाले संघी भाजपाई भगाए जाएं एवं लोकतांत्रिक, समाजवादी, विकसित और प्रगतिशील भारत का निर्माण हो, जिसमें अड़ानी और भगवतिया देवी बराबर हो।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।