मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी है। वादों की चासनी लपेटकर भाजप…

भाजपा ने जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी: अखिलेश यादव
भाजपा ने जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी है। वादों की चासनी लपेटकर भाजपा सरकारों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने की जो कवायद की अब उसका भी अंत नज़र आने लगा है। बुनियादी मुद्दों से ध्यान बंटाने में अब भाजपा सरकार सफल नहीं होगी।



अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा सरकार ने 100 स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाया था लेकिन दो बार के प्रधानमंत्रित्वकाल, अभी तक के 8 साल में, भारत में भारत का एक भी शहर दुनिया के 100 टाप शहरों में शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश में विकास के रास्ते पर एक भी कदम नहीं बढ़ा पाये?



उन्होंने कहा,'' कन्नौज में विश्वस्तरीय इत्र पार्क के निर्माण का निर्णय समाजवादी सरकार में हुआ था। भाजपा सरकार के राजनीतिक विद्वेष का शिकार होकर इत्र पार्क आज वीरान पड़ा है। खुशबू से नफरत का यह खेल किसी को पसंद नहीं आने वाला है। इससे किसानों में भी निराशा है क्योंकि फूलों की खेती भी उजड़ गयी।



अखिलेश ने कहा,''‘आरोग्य भारत‘ की बात करने वाले, हर मौके को सियासत का एजेण्डा बनाने वाली डबल इंजन सरकार के अधीन उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बदहाल हैं। स्ट्रेचर, एम्बूलेंस, दवा, उपचार के प्रश्न बेमानी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में हेल्थ इंडेक्स में अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। मरीजों का हाल बुरा है।



उन्होंने कहा,''पहले राशन से तेल, चना, चीनी, नमक गायब हुआ। अब गेहूं भी भाजपा निगल गई है। जून माह में राशन लाभार्थियों को क्यों नहीं दिया जा रहा है? पूरा राशन नहीं देना था तो चुनाव के वक्त झूठा वादा क्यों किया था? गरीब की रोटी भी छीन ली गई है। भाजपा का हर वादा झूठा है। जनता की मजबूरियों का भाजपा कितने दिन दोहन करेगी?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।