मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभी तो शपथ भी नहीं हुई....और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया': अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा राज में पहले भी 'भय और भ्रष्टाचार' का था बोलबाला, अब तो दुबारा...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' भाजपा के संरक्षण में अपराधियों ने बिना खौफ अपनी अवांछनीय गतिविधियां शुरू कर दी है। प्रशासनतंत्र भी उन पर ह…

अभी तो शपथ भी नहीं हुई....और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया': अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा राज में पहले भी 'भय और भ्रष्टाचार' का था बोलबाला, अब तो दुबारा...
अभी तो शपथ भी नहीं हुई....और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया': अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा राज में पहले भी 'भय और भ्रष्टाचार' का था बोलबाला, अब तो दुबारा... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' भाजपा के संरक्षण में अपराधियों ने बिना खौफ अपनी अवांछनीय गतिविधियां शुरू कर दी है। प्रशासनतंत्र भी उन पर हाथ डालने से हिचकता है। भाजपा राज में पहले भी भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब तो दुबारा सत्ता में आने से असामाजिक तत्वों को अहंकारी नेतृत्व का भी साथ मिल गया है। भाजपा सरकार की वापसी पर दुद्धी सोनभद्र में होली पर बुलडोजर पर हुड़दंगियों ने बारात निकाली। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। राज्य में दोबारा छल-बल से आई भाजपा सरकार से जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा है और चारों ओर निराशा का कोहराम है। अभी तो शपथ भी नहीं हुई। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

    


अखिलेश यादव ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में होली के दिन घर में घुस कर साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की विचलित करने वाली घटना प्रकाश में आई है। छात्रा जब थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं, उसके साथ अभद्रता भी की गई।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,'भाजपा के झूठे वादों से परेशान होकर बुन्देलखण्ड के किसान और युवा आत्महत्या को मजबूर हैं। 71 दिनों में 76 लोगों ने खुदकुशी की है। न युवाओं को रोजगार, न ही किसानों को उनकी उपज का दाम मिलने की उम्मीद है। खुदकुशी करने वालों में छात्र, नौजवान, बेरोजगार, किसान, महिलाएं तथा अन्य कई वर्गों के लोग है। किसान एवं नौजवान की तो बद से बद्त्तर स्थिति है। पीड़ित परिवारों की मदद भी नहीं की जा रही है। भाजपा सरकार पूर्णतया असंवेदनशील है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''आगरा के पत्रकार गौरव अग्रवाल की निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित में उठाई गई आवाज को भाजपा सरकार शारीरिक प्रताड़ना से दबाना चाहती है, यह निंदनीय है। पत्रकारों का उत्पीड़न कर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। पत्रकारों को न्याय मिलना चाहिए। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उसे ‘थोथे स्तम्भ‘ में बदलने की साजिश है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,'''आगरा में सत्ता संरक्षित माफिया डान की धमकी के बाद राजस्थान पलायन को मजबूर डाक्टर परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिलना चाहिए। पीड़िता ने स्वयं वीडियों जारी कर बयांन किया कि वह कैसे लगातार ब्लैकमेलिंग, एक्सटोर्शन और हमलों की शिकार है। पीड़ित परिवार ने पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराये जाने के साथ दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाये जाने की मांग की है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


भाजपा शासन में पुलिस की अवैध वसूली ने गरीब की जान ले ली। लखीमपुरखीरी में पुलिस के द्वारा अवैध वसूली से परेशान होकर गौरीफंटा कोतवाली में आत्मदाह करने वाले टैक्सी चालक शुभम गुप्ता की उपचार के दौरान मृत्यु अत्यंत दुःखद है। पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए तथा दोषी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी होनी चाहिए।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।