चेन्नई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एस सुबैया शनमुगम (Dr Subbiah Shanmugam) को पुलिस ने शनिवार को चेन्नई में गिरफ्तार कर लिया| साल 2020 में पड़ोसी महिला ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे| महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा था डॉक्टर सुबैया ने उनके घर के दरवाजे पर पेशाब कर दिया| साथ ही उसने इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल मास्क भी घर के आगे फेंक दिए थे|
BJP की छात्र शाखा ABVP के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस. षणमुगम को उनके खिलाफ 2020 में दर्ज एक मामले के लिए कल चेन्नई में गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई पुलिस के मुताबिक,'' उनके पड़ोसी द्वारा उनपर एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उनके दरवाज़े पर इस्तेमाल किए गए सर्जिकल मास्क को फेंकने और मूत्र करने का आरोप लगाया गया था|
पुलिस के मुताबिक, 2020 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि डॉ. सुब्बैया उसके दरवाजे के बाहर इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल मास्क, कूड़ा फेंकते हैं। यहां तक कि उसे परेशान करने के लिए पेशाब भी कर देते हैं। महिला ने इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस समय, कांग्रेस की छात्र शाखा, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) डॉ सुब्बैया की गिरफ्तारी की मांग की थी। साल 2020 में पुलिस और नेता के दवाब में वो इस केस को लेकर आगे नहीं बढ़े| दरअसल,उस वक्त राज्य में AIADMK की सरकार थी|