मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट, भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। भाजपा सरकार के समय कोरोना संकटकाल में जनता को अनाथ छोड़ दिया गया थ…

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट, भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट, भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। भाजपा सरकार के समय कोरोना संकटकाल में जनता को अनाथ छोड़ दिया गया था। उस समय की अव्यवस्था में आज भी सुधार के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। गरीब इलाज के अभाव में मर रहा है। भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर होते जा रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा,''देवरिया के सरकारी अस्पताल में दवाओं केे अभाव से मरीज बेहाल है। कन्नौज मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर, आरओ खराब, पानी को तरस रहे मरीज। कन्नौज के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक भी यूनिट निगेटिव ग्रुप का ब्लड नहीं बचा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ की लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। सिद्धार्थ नगर में एनेस्थीसिया के डाक्टरों की कमी से उपचार बाधित हो रहा है।



उन्होंने कहा,''आगरा मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की कई जांचें ठप्प है। राजधानी लखनऊ में तमाम निर्देशों के बावजूद अस्पतालों की व्यवस्था में खास सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा है। कहीं मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिल रही है तो कहीं डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। कई मरीजों ने तो बाहर स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।तीमारदारों के गिड़गिड़ाने के बावजूद किसी डॉक्टर ने मरीज को न देखा और नहीं इलाज किया।



उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी सरकार थी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का विशेष अभियान चलाया गया था। मरीजों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल आने जाने के लिए 102 नम्बर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा राज में ये सेवाएं बदहाल हो गई। भाजपा सरकार में न तो इन गाड़ियों के टायर बदले गए और नहीं एम्बूलेंस सेवा का संख्या विस्तार हुआ है।



अखिलेश यादव ने कहा,''सच तो यह है कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हितैषी है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। प्राईवेट महंगे नर्सिंग होम और अस्पतालों की तादाद बढ़ती जा रही है जबकि गरीब सरकारी इलाज में दुर्व्यवस्था के शिकार हो रहे हैं। गरीब जनता परेशानी में किसी तरह जीने को मजबूर है। कोई उसको पूछने वाला नहीं है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।