मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जहांगीरपुरी हिंसा कांड: कोर्ट ने दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत और 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, दिल्ली पुलिस ने बताया 'अंसार और असलम' ने रची थी साजिश

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ़्तार सभी 14 आरोपियों को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी कोर्ट ने अंसार और असलम नाम के दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस ह…

जहांगीरपुरी हिंसा कांड: कोर्ट ने दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत और 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, दिल्ली पुलिस ने बताया 'अंसार और असलम' ने रची थी साजिश
जहांगीरपुरी हिंसा कांड: कोर्ट ने दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत और 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, दिल्ली पुलिस ने बताया 'अंसार और असलम' ने रची थी साजिश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ़्तार सभी 14 आरोपियों को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी कोर्ट ने अंसार और असलम नाम के दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शेष 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया था और कहा था कि अंसार और असलम मुख्य साजिशकर्ता हैं। 



रोहिणी अदालत में, दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल को शोभायात्रा के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यह साजिश रची। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा, "हमें सीसीटीवी फुटेज को देखना होगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करनी होगी।"



https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-jahangirpuri-violence-the-story-of-violence-in-delhi-polices-fir-stone-pelting-started-after-a-verbal-fight


दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, हत्या के प्रयास करने जैसे आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान फायरिंग वाली जगह से गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही हैं। 


https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-jahangirpuri-violence-14-accused-arrested-so-far-9-people-injured-including-8-policemen 


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले अंसार-असलम समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे और 5 तलवारें बरामद की गई हैं।



https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-ruckus-in-jahangirpuri-stone-pelting-in-shobha-yatra-on-hanuman-birth-anniversary-fire-in-many-vehicles 



डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया-जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 20 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है और कानून का उल्लंघन करने वाले 2 किशोरों को भी गिरफ़्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे़ से 3 तमंचे और 5 तलवारें बरामद की गई हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है|



उषा रंगनानी ने बताया,''16 अप्रैल को धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332, 323, 427, 436, 307, 120बी आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज़ की गई है, जिसके बाद 20 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है और कानून का उल्लंघन करने वाले 2 किशोरों को गिरफ़्तार किया गया है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।