मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

भाजपा का भ्रष्टाचारी तंत्र 'दिन दूना रात चौगुना' बढ़ रहा है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके उद्योगपति मित्रों ने जनता को लूटने की नई-नई तरकीबों को खोजने में ही 6 साल लगा दिए है…

भाजपा का भ्रष्टाचारी तंत्र 'दिन दूना रात चौगुना' बढ़ रहा है: अखिलेश यादव
भाजपा का भ्रष्टाचारी तंत्र 'दिन दूना रात चौगुना' बढ़ रहा है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके उद्योगपति मित्रों ने जनता को लूटने की नई-नई तरकीबों को खोजने में ही 6 साल लगा दिए हैं। अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर लादने की उनकी होशियारी लेकिन ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। उनके झूठे दावों की पोल खुल रही है और लोग समझ रहे हैं कि भाजपा सरकार के रहते न तो जनता का भला हो सकता है और नहीं कोई विकास हो सकता है।


नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में सड़के बनी नहीं हैं, गड्ढे भरे पड़े हैं लेकिन भाजपा सरकार ने जनता से टोलटैक्स वसूली के लिए तैयारी कर ली है। पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है। राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट और जी-20 के डेलीगेट्स के सम्मान में मुख्य मार्ग तो फूलों और रंगबिरंगी चाईनीज झालरों से सजा दिए गए लेकिन बाकी शहरवासी अपनी किस्मत पर रोते रहे। मुख्यमंत्री आवास से ठीक सामने की हजरतगंज जाने वाली पार्क रोड सड़क इन महोत्सवों में भी वीरान पड़ी रही। वहां न सफाई, न पुताई और न सड़क की मरम्मत हुई।  


इसी तरह वीवीआईपी क्षेत्र की विक्रमादित्य मार्ग की सड़क बहुत ही ऊंची नीची है। इस पर चलते समय गाड़ियां झूले का एहसास कराती है। यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसी सड़क से माननीय न्यायाधीश और मुख्य सचिव भी गुजरते हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपाई जनता के साथ कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं इसकी ताजा मिसाल यह है कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल तो रहा हैं पर कब पूरा होगा यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है? यानी जनता भले ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर चले सड़क बने या न बने भाजपा सरकार से कोई सरोकार नहीं है पर उद्योगपति मित्रों के लिए बेलीपार के पास टोल प्लाजा बनकर तैयार है।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'भाजपा राज में जनपद बस्ती में बनी बनाई पुलिया के निर्माण के लिए पीडब्लूडी ने दुबारा धन स्वीकृत करा लिया। लेकिन पुलिया बनी नहीं 47 लाख की धनराशि का अतापता नहीं चला। सत्ता संरक्षण में भ्रष्टाचार की ऐसी अनेक कहानियां है। भाजपा का भ्रष्टाचारी तंत्र दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है जिसे महोत्सवों की चकाचौंध में होशियारी से छुपाने की साजिशें हो रही हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।