हमारे खून में कांग्रेस पार्टी है, हम कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे: पार्टी से निलंबन के बाद बोले आलोक दुबे
रांची: झारखंड में कांग्रेस ने अपने चार नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है| झारखंड कांग्रेस ने राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ. राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है| क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
हमारे खून में कांग्रेस पार्टी है, हम कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे: पार्टी से निलंबन के बाद बोले आलोक दुबे | फ़ोटो: TVL News
रांची: झारखंड में कांग्रेस ने अपने चार नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है| झारखंड कांग्रेस ने राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ. राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है| कांग्रेस की अनुशासन समिति ने राज्य नेतृत्व के खिलाफ गतिविधियों के लिए 4 नेताओं -आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप को निलंबित करने की सिफारिश की थी। बता दें कि आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, साधू चरण गोप राज्य के सीनियर पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे|
अनुशासन समिति के सदस्य ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने और पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त रहने के चलते ये कार्रवाई की गई है| इन नेताओं के खिलाफ पिछले दिनों में अनुशासन समिति ने दो बार नोटिस जारी किया था| इसके बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियां होती रही| ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व ने अनुशासन समिति के अनुशंसा पर इनके खिलाफ कार्रवाई की अपनी मुहर लगा दी है|
निलंबन के बाद आलोक दुबे ने कहा कि,''ये निलंबित कर सकते हैं लेकिन हमारे खून में कांग्रेस पार्टी है। मुझे आजीवन भी कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दें लेकिन हम कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे।अगर हमने कुछ सवाल खड़े किए हैं तो कार्रवाई करने से पहले हमे एक मौका दिया जा सकता था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।