मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता: बैलेट पेपर वोटिंग में 304 सीटों पर हुई सपा की जीत पर बोले अखिलेश, 2024 में भाजपा को करारा सबक सिखाएगी जनता

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। स…

सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता: बैलेट पेपर वोटिंग में 304 सीटों पर हुई सपा की जीत पर बोले अखिलेश, 2024 में भाजपा को करारा सबक सिखाएगी जनता
सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता: बैलेट पेपर वोटिंग में 304 सीटों पर हुई सपा की जीत पर बोले अखिलेश, 2024 में भाजपा को करारा सबक सिखाएगी जनता | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता है। पोस्टल बैलेट में समाजवादी पार्टी-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट एवं उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई समाजवादी पार्टी -गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। वैसे भी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढ़ाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रूझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है। 


भाजपा के संरक्षण में अपराधी तत्व फिर सक्रिय हो उठे हैं। मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।



इसी तरह धान खरीद न होने से किसान बेहाल है। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली।  


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


विधान सभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा ने होली के त्योहार पर महंगाई का तोहफा देकर अपने मतदाताओं का कर्ज उतार दिया है। आटा, मैदा, तेल, घी समेत सब कुछ महंगा हो गया है।  भाजपा की सच्चाई सबके सामने है। झूठ का भाजपाई व्यापार ज्यादा चलने वाला नहीं है। जनता ने अब आगे के लिए भी अपनी मंशा का संकेत दे दिया है। वर्ष 2024 में भाजपा को जनता करारा सबक सिखाएगी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता:अखिलेश यादव


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।