लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव में बैलेट पेपर वोटिंग में सपा के 304 पर सीटें जीतने पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,'"'बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्ट??? 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।
मौर्य ने कहा,''बात भाजपा और सपा की नहीं बल्कि बात लोकतंत्र की है। बात चुनाव आयोग की पारदर्शिता और निष्पक्षता की है। 2022 के चुनाव में बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीती जबकि भाजपा मात्र 99 पर जीती। लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती ये सवाल खड़े करता है|
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,''पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!