मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Coronavirus: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव , खुद को आइसोलेट किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क…

Coronavirus: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव , खुद को आइसोलेट किया
Coronavirus: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव , खुद को आइसोलेट किया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।कोरोना से संक्रमित होने के बाद अखिलेश ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है। 



अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि,'' अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।  पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।



' आपको बता दें कि अखिलेश ने रविवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुलाकात के दौरान नरेंद्र गिरी ने अखिलेश को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया था।




योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| कोरोना वायरस का संक्रमण सीएम योगी के दफ्तर तक पहुंच गया है। सीएमओ के कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।



सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बताया, 'मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है। सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह संक्रमित हो गए हैं। सीएम आवास के भी दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की बात कही जा रही है।'




18,021 नए कोरोना मरीज मिले

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के नए केसों की संख्या 18,021 पर पहुंच गई जबकि 85 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार को मिले रिकॉर्ड पाजिटिव केसों के बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 95,980 पहुंच गई जिसमें से 49,163 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब ट्रूनेट मशीन के द्वारा कोविड-19 की टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए जिलों में 300 ट्रूनेट मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।