मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कैंसल करिये' : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से एक बार की अपील

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं रद्द करने की अपील की है| कांग्रेस महा…

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कैंसल करिये' : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से एक बार की अपील
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कैंसल करिये' : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से एक बार की अपील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं रद्द करने की अपील की है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,,'मैंने पिछले दिनों से CBSE के कई सारे छात्र-छात्राओं की बात सुनी है। कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति में कोई चर्चा बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर चर्चा के बिना अधूरी है।  प्रधानमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी छात्र-छात्राओं के मन की बात सुनो। जिद्द छोड़ो और 




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,,पिछले कई दिनों से मैंने सीबीएसई बोर्ड के कई सारे छात्र- छात्राओं की बात सुनी. देश भर के छात्र एवं छात्रायें कोविड की दूसरी लहर में परीक्षाओं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें उठा रहे हैं. उनका कहना है कि परीक्षाओं के अंतिम दिनों में उन पर तैयारी का दबाव पहले से रहता है और अब उन पर सुरक्षा का अतिरिक्त दबाव है. उनके साथ - साथ परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों व छात्र- छात्राओं के परिवारों की भी सुरक्षा का खतरा है.




ऐसे में छात्र - छात्राओं द्वारा उठाई गई मांगों के बावजूद शिक्षा मंत्री एवं सरकार की इस विषय पर चुप्पी हैरान करने वाली है.मैंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कैंसल करने के लिए शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी को एक पत्र भी लिखा.बाहर के कई सारे देशों ने इस आपात स्थिति में मूल्यांकन के कई सारी नई विधियां निकाली हैं. मेरा भारत सरकार से पुनः निवेदन है कि भारत के भविष्य की आवाज को अनसुना मत करिये. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कैंसल करिये.







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।