झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं: आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने किया स्वागत
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खान करीब 28 महीने बाद आज यानी शुक्रवार को सीतापुर जिला जेल से रिहा हो गए। आजम खान की रिहाई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं: आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने किया स्वागत | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खान करीब 28 महीने बाद आज यानी शुक्रवार को सीतापुर जिला जेल से रिहा हो गए। आजम खान की रिहाई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया| गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी 19 मई को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी थी|
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं।पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!
रामपुर में कोतवाली थाने से जुड़े एक मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सीतापुर ज़िला जेल से रिहा हुए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रात: सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे थे| प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा- स्वागत एवं शुभकामनाएं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।