लखनऊ: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और आगरा सहित शहरों ने 10 अक्टूबर को मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के कारण बारहवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। जिसके बाद लखनऊ समेत प्रदेश में कई जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कांशीरमनगर समेत 40 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ललितपुर, वाराणसी, प्रयागरजा, सोनभद्र आदि इलाकों को बारिश के आसार जताए गए हैं।
आगरा जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को दो दिन तक बंद कर दिया है। 10 और 11 अक्तूबर को अवकाश की अवधि में शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय कार्य किए जाएंगे।
लखनऊ डीएम ने कहा,'' जनपद लखनऊ के समस्त क्षेत्र में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022 सांयकाल से हो रही अत्यधिक वर्षा तथा मौसम विभाग के द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2022 हतु इस संबंध में जारी की गई चेतावनी के दृष्टिगत सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के शहरा एव ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को अवकाश घोषित किया जाता है।